Search KhabarFast

Press ESC to close

सैलरी में बंपर बढ़ोतरी! हर महीने ₹15400 बढ़ेगी सैलरी, एरियर में मिलेंगे लाखों रुपये, जानिए पूरा कैलकुलेशन

सैलरी में बंपर बढ़ोतरी! हर महीने ₹15400 बढ़ेगी सैलरी, एरियर में मिलेंगे लाखों रुपये, जानिए पूरा कैलकुलेशन

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन के अनुमान के मुताबिक, 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स को हर महीने औसतन 15,400 रुपये ज्यादा मिल सकते हैं।इतना ही नहीं, हर एक लाभार्थी को औसतन करीब 3.40 लाख रुपये का एरियर भी मिलने का अनुमान है। जेपी मॉर्गन ने अपनी इंडिया इक्विटी स्ट्रैटजी रिपोर्ट 2027 में ये आकलन पेश किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग से करीब 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को फायदा होगा। सरकार पर वेतन, भत्तों और पेंशन का अतिरिक्त बोझ वित्त वर्ष 2028 और 2029 के दौरान कुल 7.2 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

1.83 फिटमेंट फैक्टर पर होगा कैलकुलेशन

जेपी मॉर्गन ने अपने आकलन में 1.83 के फिटमेंट फैक्टर को आधार बनाया है। इसके तहत मौजूदा 18,000 रुपये का न्यूनतम मूल वेतन बढ़कर करीब 33,000 रुपये हो सकता है।ब्रोकरेज का कहना है कि 1.83 फिटमेंट फैक्टर से मूल वेतन में कागजों पर 83% की बढ़ोतरी दिखेगी, लेकिन इसमें 60% महंगाई भत्ता (DA) भी मूल वेतन में शामिल हो जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों की असली वेतन वृद्धि करीब 14% रहने का अनुमान है।

कर्मचारी संगठनों की मांग - 3.83 फिटमेंट फैक्टर

दूसरी तरफ, केंद्रीय कर्मचारी संगठनों ने 8वें वेतन आयोग के सामने 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है। अगर ये मांग मान ली गई तो मिनिमम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर करीब 69,000 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा संगठनों ने सालाना इंक्रीमेंट की दर को मौजूदा 3% से बढ़ाकर 6% करने की भी मांग की है।

Also read: Delhi AQI: दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं...कई इलाकों में AQI 270 पार, वजीरपुर-बवाना का हाल बेहाल

कब से लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

जेपी मॉर्गन ने अपने आकलन में माना है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो सकती हैं, जबकि बढ़ी हुई सैलरी का भुगतान नवंबर 2027 से शुरू हो सकता है। इस हिसाब से जनवरी 2026 से अक्टूबर 2027 तक के 22 महीनों का एरियर बनेगा।ब्रोकरेज के मुताबिक, कुल एरियर करीब 4 लाख करोड़ रुपये हो सकता है। इसका भुगतान दो वित्त वर्षों में किए जाने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2028 में 40% और वित्त वर्ष 2029 में बाकी 60% एरियर दिए जाने की संभावना जताई गई है।हालांकि, ये सिर्फ जेपी मॉर्गन का अनुमान है। सरकार ने अभी तक सैलरी रिविजन की प्रभावी तारीख और एरियर भुगतान को लेकर अंतिम फैसला नहीं किया है। 8वें वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट मई 2027 तक सौंपनी है। इसके बाद ही सरकार वेतन वृद्धि और एरियर के भुगतान पर फैसला करेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi AQI: दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं...कई इलाकों में AQI 270 पार, वजीरपुर-बवाना का हाल बेहाल

Delhi AQI Today: देश की राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के ताजा डेटा के अनुसार, आज 27 नवंबर शुक्रवार को दिल्ली की एयर क्वालिटी 'खराब' कैटेगरी में रही, सुबह 8 बजे ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 220 रिकॉर्ड किया गया। लिस्टेड मॉनिटरिंग स्टेशनों में, वज़ीरपुर में सबसे ज़्यादा AQI 273 रिकॉर्ड किया गया, जो 'खराब' कैटेगरी में आता है, इसके बाद बवाना में 266, पंजाबी बाग में 260 और चांदनी चौक में 257 AQI दर्ज किया गया। IGI एयरपोर्ट (T3) पर AQI 289 दर्ज किया गया, जबकि ITO पर 285 रिकॉर्ड किया गया, दोनों 'खराब' कैटेगरी में हैं।

विशेष सत्र से पहले दिल्ली में सियासी हलचल तेज, आज कैबिनेट मीटिंग, सरकार ला सकती है ये बड़े बिल

Delhi Cabinet Meeting: संसद के विशेष सत्र से पहले दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे दिल्ली के सेवा तीर्थ में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। इस हफ्ते कैबिनेट की ये दूसरी बैठक होगी, जबकि आमतौर पर कैबिनेट की बैठक हफ्ते में एक बार ही होती है।वहीं, कांग्रेस ने भी शाम 4:30 बजे संसदीय समिति की बैठक बुलाई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast