Search KhabarFast

Press ESC to close

Samay Raina Record: MrBeast से लेकर CarryMinati तक पीछे छूटे, समय रैना ने YouTube पर रचा इतिहास

Samay Raina Record: MrBeast से लेकर CarryMinati तक पीछे छूटे, समय रैना ने YouTube पर रचा इतिहास

Samay Raina YouTube Record: YouTube की दुनिया में भारतीय कॉमेडियन समय रैना ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने  Mr. Beast को भी पीछे छोड़ दिया है। समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल पर 10 लाख पेड मेंबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ वह दुनिया के पहले ऐसे YouTube क्रिएटर बन गए हैं, जिन्होंने आई शो स्पीड, और इंडिया के सबसे बड़े यूट्यूबर कैरीमिनाटी जैसे कंटेंट क्रिएटर्स को भी पीछे छोड़ दिया है। चैनल मेंबरशिप के मामले में यह उनकी सबसे बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि है।

दरअसल, यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स और व्यूज की बात आती है तो MrBeast और कैरीमिनाटी जैसे बड़े क्रिएटर्स का नाम सामने आता है। लेकिन समय रैना ने जिस कैटेगरी में रिकॉर्ड बनाया है, वह चैनल मेंबरशिप से जुड़ी है। यहां दर्शक अपने पसंदीदा क्रिएटर को हर महीने भुगतान करके सपोर्ट करते हैं और उन्हें विशेष कंटेंट या अन्य सदस्य सुविधाएं मिल सकती हैं। इस तरह समय रैना दुनिया में एक मिलियन यानी 10 लाख चैनल मेंबर्स का आंकड़ा छूने वाले पहले क्रिएटर बन गए हैं। फिलहाल समय रैना के यूट्यूब चैनल पर 1.24 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। 

Also read: स्काउट ने खोल दी लव संग रिश्ते की पोल! 'उसने मेरी चड्डी तक धोई...' सुनकर फैंस के उड़े होश

मालूम हो कि समय रैना ने अपने करियर में कई तरह के कंटेंट के जरिए दर्शकों के बीच पहचान बनाई है। शुरुआत में वह स्टैंडअप कॉमेडी और शतरंज से जुड़े लाइव स्ट्रीम के जरिए लोकप्रिय हुए। ग्रैंडमास्टर्स के साथ उनकी बातचीत और मजाकिया अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने 'India's Got Latent' शो के जरिए डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली। इस शो ने उन्हें देशभर में बड़ी लोकप्रियता दिलाई।

विवाद के बाद दमदार वापसी

याद हो तो पिछले कुछ समय में समय रैना के करियर में कई बड़े विवाद जुड़ गए। बता दें, फरवरी 2025 में 'India's Got Latent' के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया था। मामला बढ़ने पर समय रैना ने शो के सभी पुराने एपिसोड अपने यूट्यूब चैनल से हटा दिए थे।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

छठ पूजा और सिंदूर परंपरा पर विवादित जोक, बिहार की महिलाओं पर भी की टिप्पणी, स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR दर्ज

Yash Maheshwari: दिल्ली के स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे है। उन्होंने छठ महापर्व और बिहार की महिलाओं की सिंदूर परंपरा को लेकर एक ऐसा कमेंट किया है, जिस वजह से उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। पटना पुलिस ने एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर मामला दर्ज किया है। दूसरी तरफ, मामला इतना बढ़ गया है कि अब BJP, कांग्रेस, शिवसेना और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) समेत कई पार्टियां कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

स्काउट ने खोल दी लव संग रिश्ते की पोल! 'उसने मेरी चड्डी तक धोई...' सुनकर फैंस के उड़े होश

Bigg Boss 20: जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 20' इस वक्त सोशल मीडिया पर आग लगाए हुए है। सलमान खान के इस शो में जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के असली चेहरे सामने आ रहे हैं।इस सीजन में अगर सबसे ज्यादा किसी जोड़ी ने सुर्खियां बटोरी हैं, तो वो हैं लव गिल और स्काउट ओपी। शो की शुरुआत से ही दोनों के रिश्ते को लेकर बवाल मचा हुआ था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast