Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी फील्ड में उतरे, सत्यापन कर रहे बीएलओ के कार्यों का किया निरीक्षण

Haryana news : हरियाणा में सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी फील्ड में उतरे, सत्यापन कर रहे बीएलओ के कार्यों का किया निरीक्षण

Haryana news : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे बीएलओ के कार्यों के निरीक्षण के लिए बुधवार को सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी फ़ील्ड में उतरे। एसडीएम ज्योति मित्तल ने बताया कि सभी बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यों की जांच और उनके समक्ष आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी फ़ील्ड में उतारा गया है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई तक मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग कार्य किया जाना है, ऐसे में सही सत्यापन और मैपिंग के लिए समय समय पर फील्ड निरीक्षण भी किए जाएंगे।

Also read: Haryana news : हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान, भिवानी में एरोड्रम का उद्घाटन, हिसार से जम्मू अहमदाबाद उड़ानों की भी तैयारी

एसडीएम ज्योति मित्तल ने बताया कि हिसार विधानसभा क्षेत्र में  अब तक 1 लाख 2 हजार 651 मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है, जबकि शेष 83 हजार 764 मतदाताओं की मैपिंग का कार्य अभियान के दौरान पूरा किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई  को किया जाएगा। 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा 18 सितंबर 2026 तक उनका निपटारा किया जाएगा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

Haryana news : हरियाणा में करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 18.05.2026 को पुलिस थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने एक शिकायत निवेश (Investment) के नाम पर

Haryana news : हरियाणा में हथियारों के लाइसेंस, पेट्रोल पंप NOC समेत 33 काम होंगे फटाफट, देखें कौनसे कौनसे कामों की सेट हुई टाइम लिमिट ?

Haryana news : हरियाणा सरकार ने नागरिकों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast