Haryana news : हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी श्री सत्येन्द्र दूहन को तत्काल प्रभाव से हरियाणा कौशल विकास मिशन (एचएसडीएम) के मिशन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। श्री दूहन वर्तमान में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक तथा विभाग के अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
एक अन्य आदेश के तहत भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी श्री एस. नारायणन, जो वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग के महानिदेशक सचिव हैं, को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हरियाणा के सदस्य सचिव के अतिरिक्त कार्यभार से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।
हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए दो वरिष्ठ अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी किए गए इन आदेशों में एक IAS और एक IFoS अधिकारी का नाम शामिल है।
Also read: Haryana news : हरियाणा के इन आठ जिला अस्पतालों में लगेंगी मैमोग्राफी मशीनें, महिलाओं को अपने ही जिले में मिलेगी ये सुविधाएं
सत्येंद्र दुहान, IAS (हरियाणा कैडर: 2018) वर्तमान में 'निदेशक, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, हरियाणा' और 'अतिरिक्त सचिव, हरियाणा सरकार, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग' के पद पर तैनात हैं। उन्हें अब अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ 'मिशन निदेशक, हरियाणा कौशल विकास मिशन' का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IFoS एस. नारायणन अतिरिक्त चार्ज से मुक्त
एस. नारायणन, IFoS (1997 बैच) वर्तमान में 'महानिदेशक, उच्च शिक्षा, हरियाणा', 'सचिव, हरियाणा सरकार, उच्च शिक्षा विभाग' और 'सदस्य सचिव, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हरियाणा' के रूप में कार्यरत हैं। हरियाणा के राज्यपाल के आदेशानुसार, उन्हें 'सदस्य सचिव, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हरियाणा' के अतिरिक्त प्रभार से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है। वे अपने अन्य पदों पर बने रहेंगे।