Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

Haryana news : हरियाणा में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के पंचकूला में डीटीपी की टीम ने अवैध कॉलोनी में 2 अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी द्वारा धवस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान पंचायती राज के एसडीई नरेंद्र कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे।

जानकारी के अनुसार, जिला नगर योजनाकार बबीता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में बड़ी कार्यवाही की गई। विभाग की इस कार्रवाई के दौरान अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकर, पंचकूला एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।


जिला नगर योजनाकार बबीता गुप्ता ने बताया कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य या कॉलोनी विकसित करने से पूर्व निदेशक, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा से आवश्यक अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति के अवैध निर्माण करता है अथवा अनधिकृत कॉलोनी विकसित करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि विभाग से सीएलयू एवं लाइसेंस की स्वीकृति प्राप्त किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य या कॉलोनी विकास न करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या असुविधा से बचा जा सके।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब में BJP कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, दीवार पर मिले आग के निशान; कानून-व्यवस्था पर उठ रहा सवाल

पंजाब के संगरूर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यालय पर सोमवार तड़के कथित तौर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार्यालय की बाहरी दीवार पर आग लगने के निशान मिले हैं।

राज्यपाल ने राजकीय विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक ली पारदर्शी परीक्षा, बोले- राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित युवा तैयार करें विश्वविद्यालय

Uttrakhand News: कुलाधिपति एवं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को लोक भवन में प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विश्वविद्यालयों की प्रमुख उपलब्धियों, उनकी चुनौतियों और शोध एवं अनुसंधान कार्यों और विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों

हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश

Uttrakhand News: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रदेश के अधिकांश जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने तथा सोमवार रात्रि से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार तड़के सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वा विनोद कुमार सुमन से प्रदेश में हो रही वर्षा

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast