Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: फरीदाबाद में 1.04 करोड़ की लूट के आरोपी की मौत, पुलिस पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Haryana News: फरीदाबाद में 1.04 करोड़ की लूट के आरोपी की मौत, पुलिस पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में 1 करोड़ 4 लाख रुपये की लूट के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय युवक रेहान की इलाज के दौरान मौत हो गई। रेहान को फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र के फतेहपुर तगा गांव में सरपंच के घर हुई करोड़ों रुपये की लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि पुलिस रिमांड के दौरान और जेल में रेहान के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। वहीं, क्राइम ब्रांच के ACP वरुण दहिया ने परिजनों के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र के फतेहपुर तगा गांव में सरपंच के घर 1 करोड़ 4 लाख रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय रेहान को आरोपी बनाया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने 18 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की और फिर जेल भेज दिया।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस के मुताबिक, जेल में रहने के दौरान रेहान की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद 6 नवंबर को उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में उसका इलाज हुआ। हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भी भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप

रेहान की मौत के बाद परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस रिमांड के दौरान उसके साथ मारपीट की गई थी। इतना ही नहीं, परिवार ने जेल में भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि इसी मारपीट के कारण रेहान की तबीयत बिगड़ी और आखिरकार उसकी मौत हो गई।

ACP ने आरोपों को किया खारिज, जांच रिपोर्ट का इंतजार

मामले में क्राइम ब्रांच के ACP वरुण दहिया ने परिजनों की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। फिलहाल रेहान की मौत की असली वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। रिपोर्ट के आधार पर आगे की स्थिति साफ होने की उम्मीद है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: यमुनानगर में ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंजा इलाका, 10-12 राउंड गोलियां चलीं, इनामी बदमाश गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। CIA-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश परमिंदर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों तरफ से करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद DSP रजत गुलिया भी अस्पताल पहुंचे और मीडिया को पूरी घटना के बारे में बताया।

Uttar Pradesh News: बाल झड़ने से परेशान दीपू ने दे दी अपनी जान, झांसी के युवक का दर्दनाक अंत

Uttar Pradesh News: भाग दौड़ भरे जीवन में लोगों के पास अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का भी समय नहीं है। बदलते दौर लोगों का जीवन यापन भी बदल रहा है और लोग अनेक तरह की बीमारी से ग्रस्त हैं। मौजूदा दौड़ में युवा बाल झड़ने की समस्या भी परेशान है लेकिन, क्या आप यकीन करेंगे की बाल झड़ने के कारण कोई अपनी जान भी दे सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast