Uttar Pradesh News: भाग दौड़ भरे जीवन में लोगों के पास अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का भी समय नहीं है। बदलते दौर लोगों का जीवन यापन भी बदल रहा है और लोग अनेक तरह की बीमारी से ग्रस्त हैं। मौजूदा दौड़ में युवा बाल झड़ने की समस्या भी परेशान है लेकिन, क्या आप यकीन करेंगे की बाल झड़ने के कारण कोई अपनी जान भी दे सकता है।
उत्तर प्रदेश के झांसी से कुछ ऐसे ही हैरान करने वाली खबर आई है। यहां दीपू नाम के युवक ने बाल झड़ने के कारण अपने जीवन का अंत कर दिया। घरवालों के दावे और हैरान करने वाले हैं। परिजनों का कहना है दीपू अपनी बाल की समस्या के कारण परेशान था।
बाल झड़ने के कारण परेशान था युवक
परिजानों के मुताबिक, 18 वर्षीय दीपक अपनी शक्ल-सूरत और बाल झड़ने की समस्या के कारण परेशान रहता था। वह कई पार अपनी शरीर और रंग-रूप को लेकर ऐसी बातें करता था, जिससे परिवार के लोग हैरान हो जाते थे। परिजनों का कहना है कि इसस पहले भी वह खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुका था। घटना के बाद परिवार उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम पसरा है।
दीपू के भाई ने क्या कहा
दीपू इंटरमीडिएट का छात्र था। उसकी उम्र लगभग 18 वर्ष थी। दीपू के भाई पवन विश्वकर्मा ने कहा कि उनका भाई अपनी शारीरिक बनावट को लेकर परेशान रहता था। वह मोबाइल पर गेम खेलता था लेकिन, ज्यादा बातचीत नहीं करता था। दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलने पर सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, टीम मौके पर पहुंची लेकिन, छात्र को मेडिलक कॉलेज ले जा चुके थे। वहां चिकितस्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Also read: UP News: 'सत्ता मिली तो अयोध्या बनेगी ''सनातन की ग्लोबल राजधानी'', राम मंदिर जाने से पहले अखिलेश यादव किए कई बड़े वादे