Toll Plaza Insurance Alert: अब हाईवे पर बिना इंश्योरेंस वाली गाड़ी चलाने वाले मुसीबत में फंस सकते है। अगर आप टोल प्लाजा से गुजर रहे है तो अब आपके पास SMS के जरिए एक मैसेज आएगा, जो आपको बताएगा कि इंश्योरेंस खत्म हुआ है या नहीं या फिर आपने कभी इंश्योरेंस कराया है या नहीं। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक नया हाईटेक सिस्टम शुरू किया है। इसके जरिए जैसे ही आप टोल प्लाजा पार करेंगे, उसके कुछ मिनट बाद आपके मोबाइल पर एक SMS आएगा। लेकिन आपने उस SMS को नजरअंदाज किया, तो आप मुश्किलों में फंस सकते है।
दरअसल, NHAI ने दिल्ली में UER-II पर बने मुंडका टोल प्लाजा पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अभी इस नए सिस्टम का ट्रायल शुरु किया है। ट्रायल सफल होने के बाद ही इसे सभी नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर शुरु किया जाएगा। इस सिस्टम का मकसद गाड़ी के मालिकों को समय-समय पर इंश्योरेंस रिन्यू के लिए अलर्ट देना है।
Also read: Delhi Pollution: GRAP-3 हटने के बाद दिल्ली की हवा में मामूली गिरावट, ओवरऑल 214 पर पहुंचा AQI; जानें अपने इलाके का हाल
काम कैसे करेगा नया सिस्टम?
1. सबसे पहले जैसे ही आपकी गाड़ी टोल प्लाजा में एंट्री लेगी, वहां लगे हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे आपकी गाड़ी का नंबर प्लेट स्कैन करेंगे।
2. इसके बाद आपकी गाड़ी का नंबर तुरंत NIC के वाहन डेटाबेस को भेजा जाएगा। जिनके पास देश की सभी गाड़ियों का रिकॉर्ड रहता है।
3. इसके बाद डेटाबेस के जरिए आपकी गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस चेक होगा। जिससे उसकी वैलिडिटी और एक्सपायर के बारे में पता चलेगा।
4. आखिर में आपके पास SMS आएगा। लेकिन वो तभी होगा अगर इंश्योरेंस एक्सपायर हो गया है।
कितना लगेगा जुर्माना?
बता दें, भारत में हर गाड़ी के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराना कानूनन अनिवार्य है। पहली बार बिना वैलिड इंश्योरेंस गाड़ी चलाते समय अगर पकड़े गए तो 5,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। लेकिन अगर दो बार या उससे ज्यादा बार पकड़े गए तो 10,000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।