Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: झज्जर में एक युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Haryana News: झज्जर में एक युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Jhajjar News: हरियाणा के झज्जर जिले के गांव डीघल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई। 

जानकारी के अनुसार,हमलावर काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे और उन्होंने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। गंभीर रूप से घायल साहिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया,लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है,जिसके आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है। वहीं,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

जांच में जुटी पुलिस 

मामले को लेकर एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि डीघल गांव में काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने एक युवक पर फायरिंग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रिश्तों का हुआ खून...भाभी से प्रेम प्रसंग में छोटे भाई की हत्या, बड़ा भाई फरार

पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। लोदीपुर दनियालपुर गांव में भाभी से कथित प्रेम प्रसंग के चलते बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-PCS समेत कई अधिकारियों के कार्यभार बदले

शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) और सचिवालय सेवा के कई अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है।

UP News: फिरोजाबाद के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप, महिला तहसीलदार ने DM पर लगाए गंभीर आरोप; बोलीं- 9 महीने...

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, टूंडला तहसील की तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन और उनके करीबी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, मानसिक उत्पीड़न और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें