Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: अंबाला में बोरवेल से निकले 4 साल के बच्चे की मौत, कई घंटों के रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान

Haryana News: अंबाला में बोरवेल से निकले 4 साल के बच्चे की मौत, कई घंटों के रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान

Haryana News: हरियाणा के अंबाला के गांव धनोरा में बोरवेल में गिरे 4 साल के मासूम निरवैर को आखिरकार रात को लगभग 3:30 बजे बोरवेल से निकाल लिया गया और उसे तुरंत अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ऋषिपाल ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बच्चे के शव को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखा गया है। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप जाएगा। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और दुख देखा जा रहा है।

घटना के बाद प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने लगातार कई घंटों तक बचाव अभियान चलाया, लेकिन मासूम को बचाया नहीं जा सका। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर खुले बोरवेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आपको बता दें कि बीते दिन यानी 30 जून को अंबाला के गांव धंन्योड़ा में उसे समय अफरा तफरी का माहौल हो गया। जब गांव के खेत में खुले 250 फ़ीट गहरे बोरवेल में बच्चे के गिरने की सूचना मिली। जिसके बाद लोगों ने तुरंत अंबाला पुलिस को इस बात की सूचना दी। इसके बाद अंबाला पुलिस के अधिकारी, सेना के जवान और एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: कुरुक्षेत्र नहर में लापता रोहित का शव 60 घंटे बाद बरामद, परिवार में पसरा मातम

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पिछले तीन दिनों से एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार नहर में रोहित की तलाश कर रहे थे। देर रात करीब 2 बजे सर्च अभियान के दौरान किर्मच पुल से लगभग 3 किलोमीटर आगे नहर में एक शव दिखाई दिया, जिसे बाहर निकालने पर उसकी पहचान रोहित के रूप में हुई।

HSSC Recruitment: आवेदन की आज आखिरी तारीख, 1238 पदों पर भर्ती

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद अहम है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से जेल विभाग में निकाली गई ग्रुप C भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 30 जून 2026 है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast