Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पिछले तीन दिनों से एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार नहर में रोहित की तलाश कर रहे थे। देर रात करीब 2 बजे सर्च अभियान के दौरान किर्मच पुल से लगभग 3 किलोमीटर आगे नहर में एक शव दिखाई दिया, जिसे बाहर निकालने पर उसकी पहचान रोहित के रूप में हुई।
गोताखोर प्रकट सिंह ने बताया कि रोहित के परिजन लगातार नहर किनारे मौजूद थे। रात करीब 1:31 बजे परिजनों को नहर में शव होने का शक हुआ। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। कुछ देर बाद शव को बाहर निकालकर परिजनों से पहचान कराई गई। इसके बाद ज्योतिसर पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया।
Also read: Haryana News: अंबाला में बोरवेल से निकले 4 साल के बच्चे की मौत, कई घंटों के रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान
पुलिस अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी 18 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।