Himachal Pradesh News: मानसून से पहले ही हिमाचल प्रदेश में तबाही मची हुई है। भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम की स्थिति ने हिमाचल प्रदेश में व्यापक तबाही मचाई है। महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को बाधित किया गया है। एक मार्च से 30 जून तक 128 लोगों की मौत हुई है।
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की तरफ से बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2984.27 लाख रुपए तक वित्तीय नुकसान पहुंच गया है।
मौसम खराब होने के कारण तबाही
मौसम खराब होने की वजह से राज्यभर में 44 सडके क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिससे परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक, मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित हैं। जहां 28 सड़के बंद है। इसके बाद शिमला में 17 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई है। बिजली आपूर्ति व्यव्स्था को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है। कुल 254 वितरण ट्रांसफार्मर रेगुलेटर खराब पड़े है। जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अकेले मंडी में ही 198 डीटीआर
Also read: 'नितिन नबीन के तेलंगाना दौरे से BJP में आया नया जोश', कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी का बयान
कहां कितनी मौतें हुई
जिलेवार देखें तो शिमला में आपदा से संबंधित मौतों की संख्या सबसे अधिक 33 दर्ज की गई है। उसके बाद चंबा में 23 मौतें हुई, जबकि लाहौल और स्पीति में कोऊ मौत नहीं हुई। प्राकृतिक आपदाओं के अलावा इस दौरान हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना में 270 अन्य लोगों की जान चली गई। शिमला में सड़क दुर्घटनाओं में चंबा में 41 मौतें दर्ज की गई।