Gold-Silver Rate: जुलाई महीने की शुरुआत में ही सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में तेज गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों को झटका लगा है। सबसे ज्यादा असर चांदी की कीमतों पर देखने को मिला। 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव मंगलवार को 2,28,563 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन बुधवार को बाजार खुलते ही यह गिरकर 2,22,522 रुपये पर आ गया। यानी एक ही दिन में चांदी के दाम 6,041 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो गए।
चांदी की किमत में गिरावट
चांदी के साथ-साथ पिछले महीने भी इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। मई के अंत में चांदी का भाव 2,74,696 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो जून के अंत तक गिरकर 2,28,563 रुपये पर आ गया। इस तरह पूरे जून महीने में चांदी लगभग 46,133 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई।
क्या है सोने का भाव?
सोने की कीमतों में भी इसी तरह की गिरावट देखने को मिली है। 5 अगस्त एक्सपायरी वाला सोना मंगलवार को 1,42,531 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन बुधवार को बाजार खुलते ही यह गिरकर 1,40,609 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी सोने में एक ही दिन में 1,922 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
लगातार सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव
जून महीने में भी सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। 29 मई को 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,911 रुपये प्रति 10 ग्राम था, लेकिन पूरे जून के दौरान इसमें लगातार गिरावट दर्ज होती रही। अंत में 30 जून को सोना 1,42,531 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस तरह जून महीने में सोना कुल 18,380 रुपये तक सस्ता हो गया।
Also read: ऑटो सेक्टर के लिए अच्छी खबर, महंगे ईंधन के बावजूद बनी मजबूत मांग; कंपनियों को बढ़ेगा फायदा