Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सेक्टर-8 थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी हो गए। यह कारनामा थाने में ही काम करने वाला एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने किया है। इसके साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला 5 जून को सामने आया, जब पुलिस अधिकारियों ने मालखाने का नियमित निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जब रिकॉर्ड और स्टॉक की जांच की गई तो हथियारों की कमी सामने आई, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी के बावजूद 32 लाइसेंसी हथियार चोरी हो चुके थे। हैरानी की बात यह रही कि इस पूरे मामले को अंजाम देने में थाने में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर की भूमिका सामने आई, जो आरटीआई से जुड़े कार्यों में भी संलिप्त बताया जा रहा है।
Also read: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 IPS और 20 HPS अधिकारियों के तबादले, 36 पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
आरोपी सहित 20 अन्य लोग गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक,आरोपी ने सिस्टम की जानकारी का फायदा उठाकर मालखाने से हथियारों की चोरी की और इसे लंबे समय तक छिपाए रखा। जैसे ही मामला सामने आया, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और जांच का दायरा बढ़ाया। अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित करीब 20 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही चोरी किए गए सभी 32 लाइसेंसी हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।