Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी के फिरोजाबाद में खौफनाक वारदात, सो रही पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटी बनी आंखों देखी गवाह

यूपी के फिरोजाबाद में खौफनाक वारदात, सो रही पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटी बनी आंखों देखी गवाह

UP News:  यूपी के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। प्रतापपुर रोड स्थित जैन भट्टा के पास एक पति ने अपनी ही पत्नी की कथित तौर पर फवाड़े से वार कर निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना देर रात उस समय हुई, जब महिला अपने घर में गहरी नींद में सो रही थी। तभी आरोपी पति ने अचानक उस पर फवाड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हृदयविदारक घटना की सबसे दर्दनाक बात यह रही कि वारदात के समय दंपति की बेटी भी पास में सो रही थी। बेटी ने अपनी मां पर होते जानलेवा हमले को अपनी आंखों से देखा। मां को लहूलुहान हालत में देखकर बच्ची घबरा गई और उसने आसपास के लोगों के साथ पुलिस को घटना की सूचना दी। बेटी के बयान को पुलिस ने जांच का अहम आधार बनाया है।

सूचना मिलते ही शिकोहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह जानने में जुटी है। पारिवारिक विवाद, घरेलू कलह या कोई अन्य कारण—हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। स्थानीय लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यमुना सिटी में 6,745 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश, नए इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट से बढ़ेंगे रोजगार

उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास क्षेत्र में एक बार फिर बड़े निवेश की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना सिटी के सेक्टर-10 में अंबर इंटरप्राइजेज और एसेंट सर्किट्स के नए इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन प्लांट का शिलान्यास किया।

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

Haryana News: देश के विभिन्न हिस्सों में कोचिंग सेंटरों, होटलों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में आग लगने की घटनाओं के बाद प्रशासन और दमकल विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। दिल्ली और लखनऊ में हाल ही में हुई बड़ी घटनाओं के मद्देनजर पानीपत प्रशासन ने जिले में संचालित कोचिंग सेंटरों, अस्पतालों और होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की व्यापक जांच शुरू कर दी है।

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना में एक परिवार खत्म, पत्नी-बच्चों की हत्या के बाद पति ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद खुद ट्रेन के सामने आकर मौत को गले लगा गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast