Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 IPS और 20 HPS अधिकारियों के तबादले, 36 पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 IPS और 20 HPS अधिकारियों के तबादले, 36 पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

Haryana News: हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 IPS और 20 HPS अधिकारियों के तबादला एवं नई नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में राज्य पुलिस की कानून-व्यवस्था, साइबर, STF, CID, ट्रैफिक, जेल और पुलिस ट्रेनिंग जैसे अहम विंग में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई पोस्टिंग भी मिली है।

डीजीपी अजय सिंघल को मौजूदा जिम्मेदारी के साथ हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का चेयरमैन एवं एमडी बनाया गया। आलोक मित्तल को डीजी जेल, हरियाणा नियुक्त किया गया। उनके पास रेजिडेंट कमिश्नर हरियाणा का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।

काला रामचंद्रन डीजीपी ट्रेनिंग एवं निदेशक की जिम्मेदारी

पदोन्नति के बाद नवदीप सिंह विर्क को डीजी, हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो बनाया गया। काला रामचंद्रन को पदोन्नति के साथ डीजीपी ट्रेनिंग एवं निदेशक, हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन की जिम्मेदारी मिली। चारू बाली को ADGP साइबर, ADGP आईटी और ADGP SCRB का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। इसके आलवा विकास अरोड़ा को ADGP ERSS, ट्रैफिक एवं हाईवे के साथ टेलीकम्युनिकेशन की जिम्मेदारी भी दी गई।

मनीष चौधरी को आईजी जेल का अतिरिक्त कार्यभार

राकेश कुमार आर्य को आईजी कानून-व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। मनीष चौधरी को आईजी जेल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। नाजनीन भसीन को आईजी CID बनाया गया। वहीं सुरेंद्र पाल सिंह को डीआईजी STF नियुक्त किया गया।

राजिंदर कुमार मीणा को जॉइंट सीपी फरीदाबाद लगाया गया। डॉ. अंशु सिंगला को डीसीपी मुख्यालय, गुरुग्राम बनाया गया। सुरेंद्र सिंह भोरिया को एसपी लॉ एंड ऑर्डर, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार मिला। अनिल कुमार (HPS) को एसपी STF, करनाल नियुक्त किया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के जींद में भीषण सड़क हादसा, करनाल के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; श्याम जा रहे थे श्रद्धालु

Haryana News: हरियाणा के जींद जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें करनाल के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार के सदस्य धार्मिक यात्रा पर श्री खाटू श्याम धाम जा रहे थे।

Haryana News: हरियाणा के रतिया में भाखड़ा नहर में बड़ा हादसा, तीन युवकों के डूबने की आशंका; तलाश जारी

Haryana News: हरियाणा के रतिया में स्थित भाखड़ा नहर तीन युवकों के डूबने की आशंका जताई गई है। तीनों युवकों के लापता होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम युवकों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही इस मामले की जांच में जुट है।

एक कमरे में की पढ़ाई...बिना कोचिंग बनीं IAS, दिव्या की मेहनत बनी लाखों युवाओं के लिए मिसाल

कड़ी मेहनत, मजबूत इरादे और परिवार के सहयोग से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। इसका जीता-जागता उदाहरण हैं दिव्या, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना पूरा किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast