Search KhabarFast

Press ESC to close

एक कमरे में की पढ़ाई...बिना कोचिंग बनीं IAS, दिव्या की मेहनत बनी लाखों युवाओं के लिए मिसाल

एक कमरे में की पढ़ाई...बिना कोचिंग बनीं IAS, दिव्या की मेहनत बनी लाखों युवाओं के लिए मिसाल

UPSC Success Story: कड़ी मेहनत, मजबूत इरादे और परिवार के सहयोग से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। इसका जीता-जागता उदाहरण हैं दिव्या, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। उनकी सफलता आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। दिव्या बताती हैं कि जब वह केवल आठ-नौ साल की थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां ने अकेले ही तीन बच्चों की परवरिश की। बचपन में अपने स्कूल में एक एसडीएम को देखकर दिव्या ने तय कर लिया था कि वह भी अधिकारी बनेंगी, ताकि उनकी मां को भी वही सम्मान मिले जो एक अफसर की मां को मिलता है।

बिना किसी कोचिंग  के की पढ़ाई

उन्होंने बताया कि कॉलेज में पहुंचने के बाद उन्हें यूपीएससी परीक्षा के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा का पूरा सिलेबस और पैटर्न देखा। बिना किसी कोचिंग और मार्गदर्शन के उन्होंने घर के एक छोटे से कमरे में तैयारी शुरू कर दी। दिव्या के पास न लैपटॉप था, न स्मार्टफोन और न ही वाई-फाई की सुविधा। उन्होंने गूगल, यूट्यूब और सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू देखकर तैयारी की रणनीति बनाई। टॉपर्स की सलाह पर एनसीईआरटी और अन्य जरूरी किताबों से पढ़ाई की।

पांचवीं तक की गांव में पढ़ाई

उन्होंने बताया कि पांचवीं तक गांव के स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद उनका चयन नवोदय विद्यालय में हो गया। बारहवीं के बाद उन्होंने सरकारी पीजी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए वह गांव के एक स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थीं और घर पर भी ट्यूशन लेती थीं। दिव्या का पहला प्रयास वर्ष 2021 की यूपीएससी परीक्षा था। इसमें उन्होंने 438वीं रैंक हासिल की और उनका चयन आईपीएस के लिए हुआ। उन्हें मणिपुर कैडर मिला। लेकिन उनका सपना आईएएस बनने का था, इसलिए उन्होंने हार नहीं मानी और तैयारी जारी रखी।

105वीं रैंक किया हासिल 

दूसरे प्रयास में वर्ष 2022 की यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने 105वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया। दिव्या अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां, भाई-बहन और लगातार की गई मेहनत को देती हैं। उनका कहना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह नहीं रोक सकते।

Also read: Haryana News: हरियाणा के जींद में भीषण सड़क हादसा, करनाल के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; श्याम जा रहे थे श्रद्धालु

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हिमाचल में सेब का नया विकल्प बनेगी ब्लूबेरी, किसानों के लिए तैयार किए गए 5 लाख पौधे

हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन का असर सेब की खेती पर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार अब ब्लूबेरी को भविष्य की नई और लाभदायक फसल के रूप में बढ़ावा दे रही है।

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

Haryana News: देश के विभिन्न हिस्सों में कोचिंग सेंटरों, होटलों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में आग लगने की घटनाओं के बाद प्रशासन और दमकल विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। दिल्ली और लखनऊ में हाल ही में हुई बड़ी घटनाओं के मद्देनजर पानीपत प्रशासन ने जिले में संचालित कोचिंग सेंटरों, अस्पतालों और होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की व्यापक जांच शुरू कर दी है।

यूपी के फिरोजाबाद में खौफनाक वारदात, सो रही पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटी बनी आंखों देखी गवाह

UP News: यूपी के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। प्रतापपुर रोड स्थित जैन भट्टा के पास एक पति ने अपनी ही पत्नी की कथित तौर पर फवाड़े से वार कर निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना देर रात उस समय हुई, जब महिला अपने घर में गहरी नींद में सो रही थी। तभी आरोपी पति ने अचानक उस पर फवाड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast