Haryana News: हरियाणा के रतिया में स्थित भाखड़ा नहर तीन युवकों के डूबने की आशंका जताई गई है। तीनों युवकों के लापता होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम युवकों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही इस मामले की जांच में जुट है।
जानकारी के अनुसार, गांव बामनवाला निवासी अमनदीप सिंह (19), जो 12वीं कक्षा का छात्र है, शुक्रवार सुबह स्कूटी पर जिम जाने के लिए रतिया आया था। करीब 11 बजे वह घर के लिए रवाना हुआ, लेकिन घर नहीं पहुंचा। बाद में उसकी स्कूटी, मोबाइल फोन और चप्पलें बामनवाला प्लॉट के पास भाखड़ा नहर के किनारे मिलीं। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी गई।
वहीं दूसरी घटना में गगन (18) निवासी गांव खेड़ा, भुना, जो रतिया में कंप्यूटर सीखने आता है, अपने तीन-चार साथियों के साथ बामनवाला प्लॉट के पास भाखड़ा पुल पर नहाने गया था। इस दौरान वह नहर के तेज बहाव में डूबने की आशंका है। इसके अलावा जानकारी के अनुसार, मंजीत सिंह, निवासी गांव निकुआना भूंदड़वास, भी भाखड़ा नहर में नहाते समय डूबने की आशंका है। उसकी तलाश भी लगातार जारी है। आपको बता कि अभी तक युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है और NDRF की टीमों व ग्रामीणों के सहयोग से सर्च ऑपरेशन जारी है ।