Search KhabarFast

Press ESC to close

US Israel Iran War: ‘हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं’ ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी धमकी

US Israel Iran War: ‘हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं’ ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी धमकी

US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए जेडी वैंस द्वारा टीम का नेतृत्व करने पर कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं, और अब हम खाड़ी को खोलने जा रहे हैं, चाहे वे साथ हों या न हों। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे खत्म कर देंगे, किसी न किसी तरह से। सब कुछ ठीक चल रहा है। ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है, साथ ही सभी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, नेता और पूरी जगह भी। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर टोल लगाने की अनुमति को लेकर पूछे जाने पर कहा, "नहीं, हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। यह अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र है। अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो हम ऐसा होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कोई परमाणु हथियार नहीं। यही इसका 99% हिस्सा है।उन्होंने आगे कहा, "स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अपने आप खुल जाएगा। हम इसे बहुत जल्द खुलवा लेंगे।

Also read: पाकिस्तान का वो होटल कितना खास जहां होगी ईरान-अमेरिका की वार्ता, एस जयशंकर से क्या कनेक्शन 

हमें किसी बैकअप प्लान की ज़रूरत नहीं है- ट्रंप 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हमें किसी बैकअप प्लान की ज़रूरत नहीं है। उनकी (ईरान की) सेना हार चुकी है। उनके पास बहुत कम मिसाइलें हैं, और उत्पादन क्षमता भी बहुत कम है। हमने उन पर ज़ोरदार हमला किया है। हमारी सेना ने शानदार काम किया है। उन्होंने कहा कि मुझे देखना होगा कि कल क्या होता है। वे 47 सालों से दूसरे राष्ट्रपतियों के साथ बातचीत करते आ रहे हैं और हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इजरायल से आया PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार को न्योता,मशाल प्रज्वलित करने के लिए मिला आमंत्रण

Israel Invitation: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। नेतन्याहू ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क ने भारत को बताया उम्मीद की किरण, प्रधानमंत्री मोदी के लिए पढ़े कसीदे; ग्लोबल भूमिका पर कही ये बात

Poland-India Relation: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भारत को 'उम्मीद की किरण' बताया और इंटरनेशनल मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की तारीफ़ की। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत और पोलैंड अपनी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और मज़बूत करेंगे।

रुबियो के भारत दौरे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले - समझौता काफी करीब...

Trump on India-US trade deal: भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर ष्टि करते हुए कहा कि दोनों देश इस समझौते के काफी करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह समझौता अब तक किए गए अन्य ट्रेड डील से अलग होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast