Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के करनाल में अमित शाह ने राहुल गांधी को दी बहस की चुनौती, बोले- संसद में आइए, हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार

Haryana News: हरियाणा के करनाल में अमित शाह ने राहुल गांधी को दी बहस की चुनौती, बोले- संसद में आइए, हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार

Haryana News: हरियाणा के करनाल में गुरुवार को बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। शाह ने राहुल गांधी की बहस की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि अगर उन्हें किसी मुद्दे पर चर्चा करनी है तो संसद के अंदर आएं। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार विशेष सत्र बुलाकर SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

करनाल में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी को सीधे चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी जिम्मेदारी के साथ किसी मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं और उनके पास ठोस तर्क हैं, तो उन्हें संसद में आकर बहस करनी चाहिए। शाह ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चर्चा की चुनौती देते हैं, लेकिन अगर वे वास्तव में चर्चा चाहते हैं तो प्रधानमंत्री को पत्र लिखें। उन्होंने कहा कि सरकार SIR के मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है, बशर्ते कांग्रेस नेतृत्व संवैधानिक प्रक्रिया के तहत औपचारिक अनुरोध करे।

विपक्ष की रैलियों पर भी अमित शाह ने साधा निशाना

गृह मंत्री ने विपक्ष की जनसभाओं और रैलियों को राजनीतिक रणनीति बताते हुए कहा कि बीजेपी हर स्तर पर विपक्ष का मुकाबला करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बीजेपी संसद से लेकर विधानसभा और गांवों से लेकर खेतों तक विपक्ष के सवालों का जवाब देगी।

अमित शाह ने कहा, "क्या आपको सच में लगता है कि 80 साल पुरानी डेमोक्रेसी आपके धोखे में आ जाएगी? राहुल जी, हम सड़क के लोग हैं। BJP आपको पार्लियामेंट में, लेजिस्लेटिव असेंबली में, हमारे गांवों में और हमारे खेतों में करारा जवाब देगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर विपक्ष भीड़ जुटाकर राजनीतिक अभियान चलाता है, तो बीजेपी के कार्यकर्ता भी उसका जवाब देने के लिए तैयार हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा की बेटी मुस्कान ने जेआरएफ में हासिल की देशभर में नौवीं रैंक, गांव का नाम किया रोशन

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल कस्बे के गांव शेखपुर की बेटी मुस्कान मौर्य ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) परीक्षा में देशभर में नौवीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुस्कान की इस शानदार उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वर्तमान में वह पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, लुधियाना से एमएससी की पढ़ाई कर रही हैं।

Uttarakhand News: CM पुष्कर सिंह धामी ने 9.99 लाख लोगों के खातों में भेजे ₹148.18 करोड़, दीपावली से पहले मिली पेंशन की सौगात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के लाखों पेंशन लाभार्थियों को दीपावली से पहले बड़ी राहत दी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत अक्टूबर 2026 की पेंशन राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की। इस दौरान प्रदेश के कुल 9 लाख 99 हजार 484 लाभार्थियों के खातों में 148 करोड़ 18 लाख 84 हजार 500 रुपये भेजे गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast