Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा की बेटी मुस्कान ने जेआरएफ में हासिल की देशभर में नौवीं रैंक, गांव का नाम किया रोशन

हरियाणा की बेटी मुस्कान ने जेआरएफ में हासिल की देशभर में नौवीं रैंक, गांव का नाम किया रोशन

 

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल कस्बे के गांव शेखपुर की बेटी मुस्कान मौर्य ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) परीक्षा में देशभर में नौवीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुस्कान की इस शानदार उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वर्तमान में वह पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, लुधियाना से एमएससी की पढ़ाई कर रही हैं।

मुस्कान मौर्य ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में बावल स्थित कृषि महाविद्यालय में छह वर्षीय बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स में दाखिला लिया था। प्रवेश परीक्षा में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उन्होंने पहली ही कोशिश में सफलता हासिल की थी। इसके बाद कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ने के लक्ष्य के साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी।

जुलाई 2026 में आयोजित ICAR-JRF परीक्षा का परिणाम अगस्त में घोषित हुआ, जिसमें मुस्कान ने देशभर में नौवीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतिदिन 18 घंटे पढ़ाई कर हासिल की सफलता

मुस्कान के अनुसार, इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और अनुशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह प्रतिदिन लगभग 18 घंटे पढ़ाई करती हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी लगन से मेहनत करती हैं।

किसानों के लिए कृषि तकनीकों पर करना चाहती हैं शोध

मुस्कान मौर्य का भविष्य का लक्ष्य किसानों के हित में शोध कार्य करना है। वह सब्जियों में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों तथा नई कृषि तकनीकों पर शोध करना चाहती हैं, ताकि खेती को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और आधुनिक बनाया जा सके। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में विकास की बौछार! CM सैनी ने कुरुक्षेत्र को दिए ₹44.83 करोड़ के प्रोजेक्ट, बिजली-सेहत-सड़क सब होगा अपग्रेड

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पिपली, लाडवा और थानेसर इलाकों में 44.83 करोड़ रुपये के कई पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इन प्रोजेक्ट्स का मकसद लोकल पावर ग्रिड, हेल्थकेयर एक्सेस और शहरी सफाई को मजबूत करना है।पिपली के दौरे के दौरान, सैनी ने ऐतिहासिक नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब में माथा टेका और राज्य के लोगों के सामाजिक मेलजोल, शांति और आर्थिक खुशहाली के लिए अरदास की। उन्होंने 13.36 करोड़ रुपये के चार पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स का औपचारिक उद्घाटन किया

पटना में छठ पर बना इतिहास! अदाणी सीमेंट ने लगाया दुनिया का सबसे बड़ा सूप, देखने उमड़ी भीड़

Chhath Mahaparv Patna: लोक आस्था का महापर्व छठ अब बिहार के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी बड़ी धूम-धाम से मनाया जाने लगा है। आप कह सकते हैं कि छठ अब एक राष्ट्रीय पर्व हो गया है। इस बीच छठ महापर्व के मौके पर अदाणी सीमेंट ने बिहार की राजधानी पटना में 25 फीट ऊंचे सूप को लगाया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सूप है

छठ पूजा के दिन पटना में दर्दनाक हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक, 1 का शव मिला, 3 की तलाश जारी

Chhath Puja Hadsa Ptana: बिहार की राजधानी पटना में छठ महापर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पटना जिले के मिर्जापुर गांव में रविवार को तीन किशोर छठ घाट की सफाई और सजावट करते समय पुनपुन नदी में लापता हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, आसू, सूरज और आदित्य नाम के तीनों किशोर घाट पर काम करते हुए अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast