PF account correction online: अगर आपके PF खाते में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि या जॉइनिंग डेट में कोई गड़बड़ी है और इसकी वजह से PF निकालने या ट्रांसफर करने में दिक्कत आ रही है, तो आपके लिए बड़ी राहत है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने करोड़ों खाताधारकों के लिए Joint Declaration की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन और बेहद आसान बना दिया है। अब आपको EPFO दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, आप घर बैठे अपने फोन से ही ये गलती सुधार सकते हैं।
क्यों जरूरी है सुधार?
UAN या EPF रिकॉर्ड में नाम, जन्मतिथि, जेंडर या पिता के नाम में छोटी सी स्पेलिंग मिस्टेक भी हो तो PF Withdrawal, PF Transfer और पेंशन (EPS) क्लेम अटक जाता है। इसी परेशानी को खत्म करने के लिए EPFO ने ये सुविधा दी है।
घर बैठे ऐसे सुधारें PF खाते की गलती - 5 आसान स्टेप्सस्टेप
1: पोर्टल पर लॉगिन करें - सबसे पहले EPFO के ऑफिशियल यूनिफाइड मेंबर पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर जाएं और अपना 12 डिजिट का UAN और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
स्टेप 2: Joint Declaration पर क्लिक करें - लॉगिन के बाद ऊपर मेन्यू में दिख रहे Manage टैब पर जाएं। वहां ड्रॉपडाउन लिस्ट में आपको Joint Declaration का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: कंपनी और गलती चुनें - अब अपनी सही कंपनी का नाम सिलेक्ट करें। स्क्रीन पर आपका मौजूदा PF डेटा दिखेगा। इसमें से उस जानकारी को चुनें जिसे आप सुधारना चाहते हैं।
Also read: दिल्ली से गुवाहाटी चंद घंटों में!, देश का सबसे बड़ा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, ये होंगे 16 स्टेशन, लिस्ट देखिए
स्टेप 4: सही जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें - सही जानकारी भरें और उसके सबूत के तौर पर जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मार्कशीट की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
स्टेप 5: OTP से सबमिट करें - सारी डिटेल्स को एक बार चेक करके आधार बेस्ड OTP से अपनी रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।आपकी रिक्वेस्ट सबसे पहले आपके नियोक्ता (Employer) के पास अप्रूवल के लिए जाएगी, उसके बाद EPFO फील्ड ऑफिस इसे वेरिफाई करके अपडेट कर देगा।
इन 7 चीजों में कर सकते हैं ऑनलाइन सुधार
कर्मचारी का नाम,पिता या पति का नाम, जन्म तिथि, लिंग, वैवाहिक स्थिति,कंपनी जॉइन करने की तारीख,कंपनी छोड़ने की तारीख जैसे चीज़ों में सुधार किया जा सकता हैं।