Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana HTET Exam 2026: 4-5 जुलाई को परीक्षा, 2.33 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल; डबल लेयर सिक्योरिटी और AI निगरानी में होगी परीक्षा

Haryana HTET Exam 2026: 4-5 जुलाई को परीक्षा, 2.33 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल; डबल लेयर सिक्योरिटी और AI निगरानी में होगी परीक्षा

Haryana HTET Exam 2026: हरियाणा में 4 और 5 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार कुल 2,33,294 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड ने आज सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र सुरक्षित रूप से रवाना कर दिए।

परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डबल लेयर सिक्योरिटी और CCTV निगरानी

HTET परीक्षा को नकल मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार डबल लेयर सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों की मदद से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए हाईटेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है, जहां से पूरे सिस्टम की मॉनिटरिंग की जाएगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

Also read: हरियाणा के फरीदाबाद में समझौते के बाद फिर हुआ हमला, तीन घायल, युवक का टूटा हाथ

DIAL-112 टीम रहेगी अलर्ट मोड में

आपात स्थिति से निपटने के लिए DIAL-112 की टीमें भी पूरी तरह चौकस रहेंगी और क्विक रिस्पांस के लिए तैनात रहेंगी। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने का भरोसा जताया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में अपराधियों पर सख्ती की तैयारी, CM सम्राट चौधरी ने पुलिस को दिए कड़े निर्देश; साइबर अपराध पर भी नजर

पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

UP Rajya Sabha Election: यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध चुने गए सांसद, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवारों की जीत

UttarPradesh News:उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। राज्य की सभी 10 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। इस बार सीटों की संख्या के बराबर ही उम्मीदवार मैदान में होने के कारण मतदान की जरूरत नहीं पड़ी।

UP Cabinet Decisions: जेवर एयरपोर्ट का नाम PM मोदी के नाम पर रखने समेत 39 फैसलों पर मुहर, होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर

UP Cabinet Decisions: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने, होली-दिवाली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने और अग्निवीरों को चार सरकारी विभागों में भर्ती के दौरान आरक्षण व उम्र में छूट देने जैसे अहम फैसले

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast