Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के फरीदाबाद में समझौते के बाद फिर हुआ हमला, तीन घायल, युवक का टूटा हाथ

हरियाणा के फरीदाबाद में समझौते के बाद फिर हुआ हमला, तीन घायल, युवक का टूटा हाथ

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के धौज गांव में पहले हुए विवाद के समझौते के बाद दोबारा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर हुए झगड़े का थाने में समझौता हो गया था, लेकिन इसके बावजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने रंजिश रखते हुए दोबारा हमला कर दिया। इस हमले में एक 20 वर्षीय युवक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायल युवक का बायां हाथ टूट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

धौज गांव निवासी विजय सैनी और उनकी पत्नी विमला ने बताया कि 27 जून को भैंसों के पास जाते समय कुछ युवकों ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ, जो थाना धौज पहुंचा। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। परिवार का आरोप है कि 30 जून को उनका बेटा नीरज भैंसों के पास बैठा था। तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बेटे को बचाने पहुंची विमला के साथ भी मारपीट की गई। बाद में विजय सैनी मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी लाठी-डंडों से हमला किया गया। विजय का कहना है कि उन पर तार बंधे डंडे से हमला किया गया, जबकि नीरज का हाथ टूट गया और तीनों को चोटें आई हैं। विजय सैनी ने आरोप लगाया कि हमला करने वालों में अफसर, उसकी पत्नी मकसूदन और उनके साथ दो-तीन अन्य लोग शामिल थे। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि 30 जून को थाना धौज में शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीन लोग घायल हुए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में अपराधियों पर सख्ती की तैयारी, CM सम्राट चौधरी ने पुलिस को दिए कड़े निर्देश; साइबर अपराध पर भी नजर

पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

UP Rajya Sabha Election: यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध चुने गए सांसद, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवारों की जीत

UttarPradesh News:उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। राज्य की सभी 10 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। इस बार सीटों की संख्या के बराबर ही उम्मीदवार मैदान में होने के कारण मतदान की जरूरत नहीं पड़ी।

UP Cabinet Decisions: जेवर एयरपोर्ट का नाम PM मोदी के नाम पर रखने समेत 39 फैसलों पर मुहर, होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर

UP Cabinet Decisions: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने, होली-दिवाली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने और अग्निवीरों को चार सरकारी विभागों में भर्ती के दौरान आरक्षण व उम्र में छूट देने जैसे अहम फैसले

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast