Haryana News: हरियाणा के हिसार के बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर 130 रुपए के टोल को लेकर हुए विवाद में युवकों ने स्कॉर्पियो चढ़ाकर टोल मैनेजर की हत्या कर दी। टोल मैनेजर ने युवकों से स्थानीय निवासी होने का दावा करने पर आईडी दिखाने को कहा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।
मृतक की पहचान संजय शुक्ला के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। मौके पर एक पिस्टल भी पड़ी हुई मिली। मृतक के शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखवाया है। वहीं टोलकर्मियों और स्कॉर्पियो सवार युवक के बीच हुई कहासुनी का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक खुद को लोकल होने का दावा कर रहे हैं, जबकि टोलकर्मी उन्हें आईडी दिखाने को कह रहे हैं।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद युवकों ने गुस्से में टोल मैनेजर पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी। गंभीर रूप से घायल टोल मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन समेत फरार हो गए। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टोलकर्मियों और स्कॉर्पियो सवार युवकों के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। वीडियो में युवक खुद को स्थानीय निवासी बताते नजर आ रहे हैं, जबकि टोलकर्मी उनसे पहचान पत्र दिखाने की मांग कर रहे हैं।