Search KhabarFast

Press ESC to close

'आवरापन 2' के बाद नए धमाके की तैयारी में इमरान हाशमी, शैतानी लुक में आएंगे नजर; फैंस की बढ़ी धड़कनें

'आवरापन 2' के बाद नए धमाके की तैयारी में इमरान हाशमी, शैतानी लुक में आएंगे नजर; फैंस की बढ़ी धड़कनें

Emraan Hashmi: 'पहले भी कहा है, अब भी कहूंगा और मरते दम तक कहता रहूंगा...साला अखा बॉलीवुड एक तरफ, इमरान हाशमी एक तरफ।' अगर आप इमरान हाशमी के सच्चे फैंस हैं तो उनसे जुड़ी ये खबर आपको एक अलग ही लेवल की खुशी देगी। बीते काफी समय से इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है। लेकिन इसी बीच उनकी एक और फिल्म को लेकर अपडेट जारी कर दिया गया है।

एक्टर की नई हॉरर फिल्म 'रूह' की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। फिल्म 2027 में रिलीज होगी। ये पहली बार नहीं है जब इमरान हाशमी हॉरर फिल्म लेकर आए हैं। इससे पहले भी वह फिल्म 'डायन' और 'डिबुक' जैसी हॉरर फिल्मों में अपना जादू चला चुके हैं। 

Also read: 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में 'इंडियन डोनाल्ड ट्रंप' की एंट्री, कौन हैं अविनाश अग्रवाल? जिन्होंने समय रैना के शो में बटोरी सुर्खियां

फिल्म 'रूह' का ऑफिशियल अनाउंसमेंट

बता दें, आज 23 जून को हॉरर फिल्म 'रूह' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म के टीजर में इमरान हाशमी का शैतानी लुक देखकर फैंस हैरान रह गए। काली आंखें और एक पॉजेस्ड लड़की हवा में लटकी हुई—ये सीन देखकर साफ है कि फिल्म में 'रूह' यानी आत्मा भयानक साए के कब्जे में होगी।

ये वीडियो क्लिप 52 सेकंड की है, जिसमें जंगल में एक रहस्यमयी लड़की दिखाई देती है, जो हवा में लटक रही है। इसके बाद एक रहस्यमयी हाथ सामने आता है, जो धुंध से ढके शीशे  को साफ करता है। शीशे के साफ होते ही उसमें इमरान हाशमी का चेहरा नजर आता है और देखते-ही-देखते उनकी आंखें काली हो जाती है। ये देखते ही फैंस के रौंगटे खड़े हो जाते हैं।

वीडियो के कैप्शन में क्या लिखा?

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है You won't see it coming, You will feel it forever. #ROOH, Releasing in 2027 in Hinsi, Tamil and Telugu'. इस फिल्म के निर्देशक मयंक शर्मा हैं और इसकी कहानी विशाल कपूर और मयंक शर्मा ने मिलकर लिखी है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर विक्रम खाखकर और सनी खन्ना हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Batwara 1947 BO: सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ को मिला स्वतंत्रता दिवस का तोहफा, रिलीज के दूसरे दिन मचाई धूम; यहां देखें कुल कलेक्शन

Film Batwara 1947 Box Office Collection: सनी देओल और प्रीति ज़िंटा अभिनीत फिल्म 'बटवारा 1947' ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त उछाल दर्ज किया और दूसरे दिन 12.65 करोड़ रुपये कमाए।

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, विमल इलायची विज्ञापन पर मांगा स्पष्टीकरण

FDA on Vimal Elaichi Advertisement: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने तीनों एक्टर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मुझे सुन ही नहीं रही हो, किसे मैसेज...भाषण देते हुए पत्नी मृदुला पर रुकी पंकज त्रिपाठी की नजरें, फोन में दिखी बिजी; ऑडियंस भी खिलखिला उठीं

Pankaj Tripathi-Mridula Tripathi: मिर्जापुर में अपना भौकाल दिखाने वाले बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई हैं। वैसे तो इस समय वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनके सादगी भरे अंदाज ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast