CUET UG 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 23 जून 2026 को CUET UG 2026 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, CUET UG 2026 की परीक्षा 11 से 31 मई और 6 से 7 जून, 2026 के बीच आयोजित की गई थी। जिसके बाद आज रिजल्ट भी जारी कर दिए गए हैं।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
2 इसके बाद होमपेज पर 'Score Card for CUET(UG) – 2026' लिंक पर क्लिक करें।
3 फिर अपनी लॉगिन डिटेल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर डालें।
4. आखिर में CUET UG स्कोरकार्ड PDF स्क्रीन पर खुलेगा। इसे आप डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले लें।
Also read: Aaj Ka Mausam: हरियाणा पंजाब समेत 22 राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट, तूफानी हवाओं से बिगड़ेगा सिस्टम, देखें आज का मौसम पूर्वानुमान
एडमिशन के लिए कितनी यूनिवर्सिटी?
CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। इसी के साथ अब छात्रो के मन में एक ही सवाल होगा कि अब उनके एडमिशन के लिए यूनिवर्सिटीज के कितने ऑप्शन हैं। तो बता दें, आपके स्कोर के आधार पर आपके पास 46 से ज्यादा यूनिवर्सिटी के विकल्प मौजूद हैं, जहां आपका अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन मिल सकता है।