Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: गुरूग्राम में शादीशुदा होने का सच छिपाकर डेढ़ साल तक रिलेशन में रहा युवक, विवाद के बाद युवती को जिंदा जलाया; आरोपी गिरफ्तार

Haryana News: गुरूग्राम में शादीशुदा होने का सच छिपाकर डेढ़ साल तक रिलेशन में रहा युवक, विवाद के बाद युवती को जिंदा जलाया; आरोपी गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में 23 वर्षीय युवती को आग लगाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामला समाने आया है।  पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी और मृतका पिछले करीब डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे। जब युवती को आरोपी के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो दोनों के बीच लगातार विवाद होने लगा। इसी विवाद के बाद आरोपी ने युवती को आग के हवाले कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, 19 जून 2026 को आर्टिमिस अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवती आग से झुलस गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। उस समय युवती और उसकी मां ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया था। हालांकि, 27 जून 2026 को इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। इसके बाद 30 जून को मृतका के चचेरे भाई ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि अस्पताल में युवती ने उसे बताया था कि सुनील उर्फ नोनी नामक युवक ने उसे जबरन आग लगाई थी और सच बताने पर उसे, उसकी मां और बहन को जान से मारने की धमकी दी थी।

डेढ़ साल पहले हुई थी मुलाकात

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुनील कुमार (35), झज्जर जिले के गुभाना गांव का रहने वाला है और गुरुग्राम में गोल्ड बायर की दुकान चलाता है। करीब डेढ़ साल पहले मृतका सोना बेचने उसकी दुकान पर आई थी। वहीं दोनों की दोस्ती हुई और बाद में दोनों रिलेशनशिप में आ गए। कुछ समय बाद युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा।

फ्लैट बुक कर समझौते की कोशिश, फिर आग लगाई

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 18 जून को युवती उसकी दुकान पर पहुंची, जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान उसने दुकान में रखा केरोसिन युवती के कपड़ों पर डाल दिया। इसके बाद विवाद सुलझाने के बहाने युवती ने सोहना रोड स्थित सेंट्रल पार्क में एक फ्लैट बुक किया। दोनों रात वहीं रुके। अगले दिन सुबह आरोपी ने युवती से कहा कि अब कपड़ों से केरोसिन की बदबू नहीं आ रही है और कपड़े पहनने को कहा। इसी दौरान फिर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने युवती को आग लगा दी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के फरीदाबाद में समझौते के बाद फिर हुआ हमला, तीन घायल, युवक का टूटा हाथ

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर (SI) को भी गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने की वजह से उनकी जान बच गई।

Haryana HTET Exam 2026: 4-5 जुलाई को परीक्षा, 2.33 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल; डबल लेयर सिक्योरिटी और AI निगरानी में होगी परीक्षा

Haryana HTET Exam 2026: हरियाणा में 4 और 5 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार कुल 2,33,294 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड ने आज सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र सुरक्षित रूप से रवाना कर दिए।

Haryana News: रेवाड़ी में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली; बुलेटप्रूफ जैकेट से बची SI की जान

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर (SI) को भी गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने की वजह से उनकी जान बच गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast