Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: पंजाब के बठिंडा में पति बना कातिल, स्कूल वैन से अपने बच्चे को लेकर घर लौट रही पत्नी को गोलियों से भूना

Punjab News: पंजाब के बठिंडा में पति बना कातिल, स्कूल वैन से अपने बच्चे को लेकर घर लौट रही पत्नी को गोलियों से भूना

Punjab News: पंजाब के बठिंडा थाना संगत क्षेत्र के गांव जस्सी बाग वाली में वीरवार दोपहर घरेलू विवाद बीच एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना संगत पुलिस और डीएसपी देहाती हरविंदर सिंह सरां पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गांव जस्सी बाग वाली निवासी करीब 35 वर्षीय गुरमीत कौर के रूप में हुई है। गुरमीत कौर वीरवार दोपहर किराना दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार उसका पति मंजीत सिंह वहां पहुंचा और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल गुरमीत कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आरोपित घटनास्थल से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक स्तर पर प्रत्यक्षदर्शियों ने हमलावर को अज्ञात बताया था, लेकिन जांच और परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली। जांच में सामने आया कि वारदात को गुरमीत कौर के पति मंजीत सिंह ने ही अंजाम दिया।

Also read: Punjab News: पंजाब के पटियाला में गोल्डी गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद 2 गैंगस्टर गिरफ्तार

डीएसपी देहाती हरविंदर सिंह सरां ने बताया कि आरोपित मंजीत सिंह खेतीबाड़ी करता है। पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। पुलिस का मानना है कि इसी विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि आरोपित की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही हो सकेगी। थाना संगत पुलिस ने आरोपित मंजीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सिरमौर में बड़ा सड़क हादसा...शोक में जा रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत; 9 घायल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। संगड़ाह क्षेत्र के गत्तलोग के पास शोक में जा रही एक बोलेरो कैंपर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

Haryana News: CM सैनी ने शुरू किया HIV/AIDS जागरूकता अभियान, युवाओं से की खास अपील

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HIV/AIDS जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देते हुए HIV/AIDS के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में सही जानकारी पहुंचाने की अपील की।

Uttarakhand News: CM धामी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की, हर घर जल का लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की पहुंच एवं सत्यापन, जल गुणवत्ता, वित्तीय प्रबंधन तथा योजनाओं के नियमित संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast