Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में बिजली निगम के रिटायर्ड SE की संदिग्ध हालात में मौत, घर में मिला शव

हरियाणा में बिजली निगम के रिटायर्ड SE की संदिग्ध हालात में मौत, घर में मिला शव

हरियाणा के यमुनानगर में आज सुबह सुबह हिमाचल बिजली बोर्ड के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के पद से रिटायर हुए अधिकारी का संदिग्ध हालात में शव मिला है। मृतक जगदीश बंसल हिमाचल बिजली बोर्ड से सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के पद से रिटायर हुए थे। उनकी पत्नी की भी मौत हो चुकी है।

 

जानकारी के मुताबिक मृतक जगदीश बंसल घर में अकेले ही रहते थे। उनका बेटा परिवार समेत चंडीगढ़ में रहता है। जब सुबह सुबह मेड घर पर खाना बनाने के लिए पहुंची तो बिस्तर पर खून से लथपथ हुआ शव पड़ा था, जिसके बाद मेड चिल्लाई तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बेड पर, तकिये पर और फर्श पर खून बिखरा था। घर में सामान बिखरा पड़ा है। ऐसे में लूटपाट का अंदेशा भी जताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पुलिस घर को खंगाला गया है। 83 साल के जगदीश बंसल हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से रिटायर हुए थे। उनके बेटे राकेश बंसल भी इसी विभाग में नौकरी करने के बाद रिटायर हो चुके हैं। वह परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहते हैं, जबकि जगदीश बंसल को पैतृक गांव जटलाना, यमुनानगर में ही रहना पसंद था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दो बार BPSC इंटरव्यू में मिली हार, तीसरी कोशिश में सुधा सिंह ने हासिल की 167वीं रैंक, बनीं SDO

Sudha Singh BPSC Success: कहते हैं कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती। इस कहावत को बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली सुधा सिंह ने सच कर दिखाया है। 68वीं और 69वीं BPSC परीक्षा के इंटरव्यू में मिली असफलता और आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने कभी कोशिश करना नहीं छोड़ा। अपनी मेहनत जारी रहेगी और अपनी कमियों को सुधारा। और आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका उन्होंने कभी सपना देखा था। सुधा ने 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में 167वीं रैंक हासिल की और SDO बनीं। उनकी यह सफलता की कहानी लाखों युवाओं के लिए मिसाल बन चुकी है।

Haryana News: धनतेरस पर हरियाणा के 52 लाख लोगों के खातों में पहुंचे 4470 करोड़ रुपये, महिलाओं से बुजुर्गों तक को मिली सौगात

Haryana News:धनतेरस के खास मौके पर हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लाखों लोगों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत 52 लाख 2,183 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि जारी की। सरकार की ओर से यह रकम प्रदेश में संचालित 21 अलग-अलग सामाजिक योजनाओं के लाभार्थियों को दी गई है।

Haryana News: हरियाणा में एक साथ कई बड़े ऐलान, 52 लाख लोगों को 4470 करोड़; DA-DR में भी बढ़ोतरी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धनतेरस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न 21 योजनाओं के तहत 52 लाख 2,183 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि जारी की। इस दौरान उन्होंने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 13वीं किस्त जारी करने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन, हर घर-हर गृहिणी योजना और दयालु योजना के लाभार्थियों को भी आर्थिक सहायता वितरित की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast