MahindraSUV: महिंद्रा जून 2027 के आखिर तक भारतीय बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी की अर्निंग्स कॉल प्रेजेंटेशन में 4 नए प्रोडक्ट्स का जिक्र हुआ है, जिससे साफ है कि अगले 8 महीनों में महिंद्रा का SUV पोर्टफोलियो पूरी तरह बदलने वाला है। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार इस लिस्ट में एक फेसलिफ्ट, एक नई इलेक्ट्रिक SUV, NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बनी SUV और स्कॉर्पियो लाइफस्टाइल पिकअप शामिल है।आइए जानते हैं कौन सी 4 SUV लॉन्च होंगी।
1. महिंद्रा Vision S
ये महिंद्रा के नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड SUV होगी, जो Vision S कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन है। इसे पहली बार अगस्त 2025 में दिखाया गया था। इसका प्रोडक्शन मॉडल 2026 के आखिर तक आ सकता है और लॉन्च 2027 की शुरुआत में होगा। ये 4 मीटर से छोटी SUV होगी जिसमें बॉक्सी डिजाइन, रगेड लुक, LED हेडलैंप, टेलगेट पर स्पेयर व्हील और फ्लश डोर हैंडल जैसे फीचर्स मिलेंगे।
2. महिंद्रा BE 07 इलेक्ट्रिक SUV
कंपनी की Electric Origin रेंज की सबसे बड़ी लॉन्च BE 07 होगी। इसे कई बार टेस्टिंग में देखा जा चुका है। ये BE 6 से ऊपर पोजिशन होगी और INGLO प्लेटफॉर्म पर बनेगी। इसमें 59kWh, 70kWh और 79kWh के तीन बैटरी पैक ऑप्शन मिल सकते हैं, साथ ही RWD और AWD दोनों वर्जन आएंगे। इसके फ्रेमलेस डोर सबसे बड़ा अट्रैक्शन होंगे।
Also read: 4.98 लाख वाली Maruti कार पर 64 हजार का धमाका! माइलेज 33KM, Swift से ज्यादा बिक रही ये गाड़ी
3. महिंद्रा Scorpio Lifestyler
महिंद्रा ने अगस्त 2026 में इस लाइफस्टाइल पिकअप से पर्दा उठाया था। कंपनी ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन अप्रैल 2027 बताई है और शुरुआती कीमत 19.79 लाख रुपये से कम रखने की बात कही है। ये नए जनरेशन बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनेगी और इसमें Scorpio-N वाले 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलेंगे, 4x2 और 4x4 ऑप्शन के साथ।
4. महिंद्रा Thar Roxx Facelift
Thar Roxx के फेसलिफ्ट पर भी काम चल रहा है। इसमें मौजूदा डिजाइन और साइज बरकरार रहेगा लेकिन ज्यादा फीचर्स और बेहतर सस्पेंशन मिलेगा। नई Thar OG की तरह इसमें Davinci डैम्पर्स मिलने की उम्मीद है। इंजन में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल जारी रहेंगे। किस क्रम में होंगी लॉन्च?
कंपनी ने ऑफिशियल शेड्यूल नहीं दिया है, लेकिन प्रेजेंटेशन के क्रम के हिसाब से सबसे पहले Vision S, फिर BE 07, उसके बाद Scorpio Lifestyler और आखिर में Thar Roxx Facelift लॉन्च हो सकती है।