Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के फतेहाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

हरियाणा के फतेहाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रतिया रोड पर गांव धीड़ के समीप बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया। वहीं घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह के समय गांव धीड़ के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके पति का इलाज जारी है। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

Also read: Haryana News: कोसली में दर्दनाक सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस पेड़ से टकराई; एक की मौत, कई घायल

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना कैसे हुई और इसमें किसकी लापरवाही रही, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया, महज 12 दिन में 3 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Amarnath Yatra 2026: सालाना अमरनाथ यात्रा ने इस साल इतिहास रच दिया है। यात्रा शुरू होने के सिर्फ 12 दिनों के भीतर ही तीर्थयात्रियों की संख्या 3 लाख का आंकड़ा पार कर गई है, जो पिछले साल के मुक़ाबले लगभग 37 प्रतिशत ज़्यादा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़, मंगलवार को 26,308 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफ़ा मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ ही, 3 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 3,01,926 (तीन लाख एक हज़ार नौ सौ छब्बीस) श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Haryana News: हरियाणा के 393 स्कूलों को शिक्षा विभाग ने दिया नोटिस, 20 जुलाई तक स्पोर्ट्स डेटा अपलोड करने के निर्देश

Haryana News: हरियाणा शिक्षा विभाग ने राज्य के स्कूलों के लिए बड़ा निर्देश जारी किया है। विभाग ने 393 ऐसे स्कूलों को चेतावनी दी है, जिन्होंने अभी तक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टल पर खेल सुविधाओं से संबंधित आवश्यक डेटा अपलोड नहीं किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी लंबित स्कूलों को 20 जुलाई तक हर हाल में डेटा अपलोड करना होगा।

नोएडा में सीवर सफाई के दौरान बड़ा हादसा, मैनहोल में फंसने से सफाई कर्मी की मौत; ठेकेदार पर लगा आरोप

नोएडा में सीवर सफाई के काम के दौरान एक सफाईकर्मी की मैनहोल के अंदर तारों में फंसने से मौत हो गई। इस घटना के बाद नोएडा प्रशासन ने ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई का आदेश दिया है और अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast