Search KhabarFast

Press ESC to close

Madhya Pradesh Crime: 9 बच्चों की मां ने पति की कुल्हाड़ी से की हत्या, प्रेम संबंध और मारपीट से थी परेशान

Madhya Pradesh Crime: 9 बच्चों की मां ने पति की कुल्हाड़ी से की हत्या, प्रेम संबंध और मारपीट से थी परेशान

Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय महिला पर अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने यह कदम पति के कथित प्रेम संबंध, शराब पीकर मारपीट करने और उसे छोड़ देने के डर के चलते उठाया। पुलिस ने आरोपी महिला रूमली बाई डुडवे को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मामला खरगोन जिले के बाजार खोदरा चिड़िया गांव का है, जो चैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस ने बताया कि महिला ने कथित तौर पर अपने पति इडा डुडवे (50) की उस समय हत्या की, जब वह सो रहा था। भीकनगांव के एसडीओपी केतन अड़लक ने बताया कि आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मृतक के भाई ने दी पुलिस को सूचना

जानकारी के अनुसार, मृतक इडा डुडवे और रूमली बाई के नौ बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब ढाई साल से लेकर 16 साल तक है। इनमें तीन बेटे और छह बेटियां शामिल हैं। पति की मौत और मां की गिरफ्तारी के बाद सभी बच्चों को फिलहाल मृतक के बड़े भाई और नानी के पास सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 10 जुलाई को सामने आया, जब मृतक के भाई भूरू डुडवे ने पुलिस को सूचना दी कि रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने इडा की हत्या कर दी है। शुरुआत में महिला ने भी पुलिस को बताया था कि कोई बाहरी व्यक्ति घर में घुसकर हत्या कर गया।

रूमली बाई ने किया जुर्म कबूल

हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद की जानकारी मिली। पूछताछ में पुलिस को शक हुआ और कड़ाई से पूछताछ करने पर रूमली बाई ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसडीओपी के मुताबिक, महिला ने बताया कि उसका पति नौ बच्चों के बावजूद किसी दूसरी महिला के साथ संबंध में था। उसे डर था कि पति उसे और बच्चों को छोड़कर दूसरी महिला से शादी कर लेगा। इसके अलावा शराब पीने के बाद पति द्वारा मारपीट करने की बात भी सामने आई।

महिला ने कि सच्चाई छिपाने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, 9 और 10 जुलाई की रात रूमली बाई ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से पति के सिर पर तीन वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद महिला ने सच्चाई छिपाने की कोशिश की, क्योंकि उसे डर था कि पति के परिवार वाले उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Also read: 'मैं भाजपा में हूं और BJP में ही मरूंगा...'दतिया से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने साफ किया अपने स्टैंड

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, पकड़ा गया हजारों लीटर संदिग्ध देसी घी से भरा टैंकर

पंजाब के कोटकपूरा में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी से भरा टैंकर पकड़ा है। विभाग ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की।

Ambala News: अंबाला से पांवटा साहिब के लिए पहली सीधी बस सेवा शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत

Ambala News: हरियाणा के अंबाला से हिमाचल के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की है। इस बस के शुरू होने से एक और जहां यात्रियों का हिमाचल जाना आसान होगा तो वहीं उन्हें बार-बार बसें भी नहीं बदलनी पड़ेगी यात्रियों ने सरकार द्वारा शुरू की गई बस को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार प्रकट किया है।  उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यह बस सेवा शुरू होने से उनके समय की भी बचत होगी तथा सफर और अधिक आरामदायक रहेगा।

Haryana News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, मंत्री कृष्ण बेदी ने समाज का जताया आभार; लड्डुओं से हुआ सम्मान

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि आश्रम और धर्मशाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के लोगों से बैठक करने पहुंचे। आश्रम पहुंचने पर वाल्मीकि समाज एवं सफाई कर्मचारियों ने मंत्री कृष्ण बेदी का जोरदार स्वागत किया। इस मऊ के पास वाल्मीकि समाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को लड्डुओं से टकर उनका सम्मान किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast