Search KhabarFast

Press ESC to close

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 साल पूरे होने से पहले आई बड़ी खबर, क्या जेठालाल का शो में सफर होगा खत्म?

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 साल पूरे होने से पहले आई बड़ी खबर, क्या जेठालाल का शो में सफर होगा खत्म?

Entertainment News: लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जल्द ही एक बड़ा मुकाम हासिल करने जा रहा है। 28 जुलाई को यह शो अपने प्रसारण के 18 साल पूरे करने वाला है। लेकिन इस खास मौके से पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही थी, जिसने शो के फैंस की चिंता बढ़ा दी थी। अफवाह थी कि शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी अब शो को अलविदा कहने वाले हैं। हालांकि, अब मेकर्स ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है।

दर्शकों में निराशा का माहौल

दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि आने वाले एपिसोड्स में जेठालाल का स्क्रीन टाइम कम कर दिया जाएगा और कहानी का फोकस एक नई राजस्थानी फैमिली पर ज्यादा होगा। इसके बाद फैंस को लगा कि शायद दिलीप जोशी शो से बाहर होने वाले हैं। देखते ही देखते यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई और दर्शकों में निराशा का माहौल बन गया। अब शो के निर्माताओं ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। शो की टीम ने साफ किया है कि दिलीप जोशी शो का हिस्सा बने रहेंगे और जेठालाल का किरदार पहले की तरह ही महत्वपूर्ण रहेगा। मेकर्स ने दर्शकों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।

2008 में शुरू हुआ था शो

बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' साल 2008 में शुरू हुआ था और तब से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले धारावाहिकों में शामिल है। शो की कहानी मुंबई की गोकुलधाम सोसाइटी के लोगों और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित है। दिलीप जोशी शुरुआत से ही शो का हिस्सा हैं और जेठालाल के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है।

कई कलाकार छोड़ चुके शो

शो में समय के साथ कई कलाकारों ने विदाई ली है। पुराने टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्य गांधी, तारक मेहता के रोल में नजर आए शैलेश लोढ़ा, अंजलि मेहता का किरदार निभाने वाली नेहा मेहता, टप्पू के दूसरे कलाकार राज अनादकट, कुश शाह और कई अन्य कलाकार शो छोड़ चुके हैं। वहीं, शो के सबसे चर्चित किरदारों में से एक दयाबेन यानी दिशा वकानी की वापसी का इंतजार आज भी दर्शक कर रहे हैं। दिशा वकानी ने साल 2017 में बेटी के जन्म के बाद शो से दूरी बना ली थी और अब तक उनकी वापसी नहीं हो पाई है। फिलहाल, शो के 18 साल पूरे होने के मौके पर सबसे बड़ी राहत की खबर यही है कि जेठालाल यानी दिलीप जोशी शो में बने रहेंगे। उनके बिना 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की कल्पना करना फैंस के लिए काफी मुश्किल है।

Also read: OTT से हटने के बाद गुरुद्वारे में दिखाई गई फिल्म 'सतलुज', जम्मू में हुई विशेष स्क्रीनिंग

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पवन सिंह को लगा बड़ा झटका...अदालत में नहीं हुए पेश, बलिया फैमिली कोर्ट ने लगाया जुर्माना

भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे कानूनी विवाद में नया अपडेट सामने आया है। भरण-पोषण से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान पवन सिंह अदालत में पेश नहीं हुए।

Bigg Boss 20: 'मैं नॉर्मल इंसान नहीं हूं' कहकर काजी तौकीर ने घरवालों को डराया, फैंस बोले- ये तो एंटरटेनर...

Qazi Tauqeer in Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20 के प्रीमियर में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं, लेकिन इस बीच एक ऐसा कंटेस्टेंट सामने आया है, जिसमें बिग बॉस के घर में ही नहीं, बल्कि घर के बाहर भी लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। उस कंटेस्टेंट का नाम है काज़ी तौकीर, जिसने घरवालों का मनोरंजन करने का एक और तरीका ढूंढ लिया है।

Hanuman Ansh: कैसे बदली लखनऊ के शोभिनव सत्या की किस्मत? 100 करोड़ की फिल्म में बने नीम करौली बाबा

फिल्म इंडस्ट्री में सफलता की बात आते ही अक्सर स्टार किड्स और बड़े फिल्मी परिवारों का नाम सामने आता है। लेकिन लखनऊ के रहने वाले शोभिनव सत्या की कहानी इससे बिल्कुल अलग है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast