Search KhabarFast

Press ESC to close

Faridabad News: घर में घुसा सांड, बेड पर चढ़कर मचाया उत्पात, फिर हुआ कुछ ऐसा जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Faridabad News: घर में घुसा सांड, बेड पर चढ़कर मचाया उत्पात, फिर हुआ कुछ ऐसा जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Faridabad News:  हरियाणा के फरीदाबाद में डबुआ के सी ब्लॉक में बुधवार सुबह एक घर में अचानक एक सांड और गाय घुसने से हड़कंप मच गया। गाय तो बरामदे में ही रुक गई, लेकिन सांड सीधे अंदर जाकर बेडरूम में घुस गया और बेड पर चढ़कर उत्पात मचाने लगा। इस दौरान घर के अंदर पूजा कर रही महिला डर के मारे अलमारी में छिप गई और फोन कर घटना की जानकारी दी।

घटना सुबह करीब 11बजे की है। स्थानीय निवासी राकेश कुमार साहू, जो चॉकलेट सप्लाई का काम करते हैं, उनके घर में यह घटना घटी। राकेश साहू की पत्नी सपना साहू घर के अंदर पूजा कर रही थीं, तभी अचानक सांड कमरे में घुस आया। घबराकर उन्होंने खुद को लकड़ी की अलमारी में बंद कर लिया और फोन कर अपने पति को सूचना दी।

राकेश साहू ने बताया कि घटना के समय घर में छोटे बच्चे मौजूद नहीं थे, वे पास में ही अपनी बुआ के घर गए हुए थे। अगर बच्चे घर पर होते, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। वहीं, घर के पास ही उनकी माता जी एक परचून की दुकान चलाती हैं। घटना के वक्त घर का मुख्य दरवाजा थोड़ा खुला रह गया था, जिससे गाय और सांड अंदर आ गए।

सांड ने घर के अंदर डेढ़ घंटे तक उत्पात मचाया। बेड, फर्नीचर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। पड़ोसियों ने मिलकर लाठी-डंडे, पानी फेंककर और पटाखे फोड़कर उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सांड टस से मस नहीं हुआ। आखिरकार, बाहर खड़ी गाय को जब बाहर भगाया गया तो उसे देखकर सांड कमरे से बाहर निकला और गली की ओर भाग गया।

शिकायत करने पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

राकेश साहू ने बताया कि इलाके में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। गली में आवारा सांडों और गायों का झुंड अक्सर आपस में लड़ता रहता है, जिससे गलियों में खड़ी गाड़ियों और दुकानों को नुकसान होता है। कई बार नगर निगम से शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

आवारा गायों का आंतक

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ लोग सुबह-शाम इन गायों का दूध निकालकर उन्हें यूं ही खुला छोड़ देते हैं, जिससे ये समस्या और बढ़ जाती है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि आवारा गायों और सांडों को पकड़कर गौशाला में भेजा जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हर महीने ₹2000, फ्री LPG सिलेंडर...तमिलनाडु की महिला वोटर्स के लिए BJP का मेनिफेस्टो; राहत देने का किया वादा

Tamil Nadu BJP Manifesto: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा-पत्र जारी कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने चेन्नई में पार्टी के तमिलनाडु अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, के अन्नामलाई और तमिलिसाई सौंदरराजन की मौजूदगी में इसे सार्वजनिक किया।

Asha Bhosle Funeral:आशा भोसले को दी गई अंतिम विदाई, पंचतत्व में हुईं विलीन; बेटे आनंद ने दी मुखाग्रि

Asha Bhosle Funeral: भारतीय संगीत की दिग्गज चेहरा आशा भोसले का रविवार यानी 12 अप्रैल को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वहीं, 13 अप्रैल यानी सोमवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान और विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली झुलसने को तैयार! हरियाणा-UP समेत इन राज्यों में उमस और लू की दोहरी मार; जानें 14 अप्रैल का मौसम

April 14 Weather Forecast: अप्रैल के मध्य में ही उत्तर भारत से लेकर पश्चिमी राज्यों तक उमस और गर्मी का कहर शुरू हो गया है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात समेत कई इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें