Search KhabarFast

Press ESC to close

आईपीएल के नए स्टार प्रफुल्ल हिंगे को जानें, प्रेरणादयक है कहानी; 4 विकेट लेकर राजस्थान को किया बेदम

आईपीएल के नए स्टार प्रफुल्ल हिंगे को जानें, प्रेरणादयक है कहानी; 4 विकेट लेकर राजस्थान को किया बेदम

IPL 2026: पहचान देर से ही सही लेकिन मिलती जरूर है। भारत में इन दिनों क्रिकेट का महाकुंभ यानी आईपीएल का खुमार छाया हुआ है। जहां हर रोज नए-नए टैलेंट सामने आ रहे हैं। साथ ही टीम इंडिया के भविष्य के सीतारों की नींव रखी जा रही है। 

यूं तो हर मैच में कोई युवा बल्लेबाज अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ रहा है लेकिन, सोमवार यानी 13 अप्रैल की शाम को जिस युवा ने क्रिकेट के मैदान पर कहर बरपाया उसकी कहानी कुछ अलग है। हैदराबाद की ओर से खेलने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने चार विकेट लेकर राजस्थान की बैटिंग लाइनअप को तहस-नहस कर दिया। 

पिता को नहीं था यकिन 

विदर्भ के इस तेज गेंदबाज पर क्रिकेट का जुनून सवार हुआ तब उनके पिता को भी उन पर विश्वास नहीं था। प्रकाश हिंग के मुताबिक उनके बेटे ने नागपुर के क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलाने को कहा। उन्होंने उसे समझाने की कोशिश की पढ़ाई पर फोक्स करो, क्रिकेट एक महंगा खेल है लेकिन, प्रफुल्ल ने एक न सुनी। आखिरकार बेटे की जिद के आगे पिता झुक गए और नागपुर के एक लोकल क्लब रेशमीबाग में दाखिला करा दिया। उसके बाद लगातार उन्होंने अपने खेल पर फोक्स किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके प्रदर्शन को देखते हुए आईपीएल 2026 के लिए 30 लाख की बेस प्राइस पर उन्हें खरीदा था। 

Also read: IPL 2026 : नाबालिग बल्लेबाज का IPL में जलवा, मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज बुमराह और बोल्ट की हुई धुनाई

राजस्थान के बड़े-बड़े सूरमाओं को किया आउट 

आईपीएल में विजय रथ पर सवार हो चुकी राजस्थान की टीम को रोकना मुश्किल लग रहा था लेकिन, प्रफुल्ल ने आसान बना दिया। अपना पहला ही मैच खेल रहे प्रफुल्ल ने 4 विकेट लेकर राजस्थान की कमर तोड़ दी। उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी को शून्य पर पवेलियन भेज दिया। उसके बाद ध्रुव जुरेल, प्रिटोरियस और कप्तान रियान पराग को मैदान छोड़ने पर मजबूर कर दिया। अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम की बादशाहत कायम, पाकिस्तान को हुआ तगड़ा नुकसान;जानें अन्य टीमों का हाल

ICC ODI Ranking: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने वनडे की रैंकिंग जारी की है। रैंकिंग में एक बार फिर भारतीय टीम ने बादशाहत कायम रखी है। वार्षिक अपडेट के बाद भी भारतीय टीम दुनिया की नंबर एक वनडे टीम बनी हुई है। हालांकि, इस बार बढ़त थोड़ी कम हो गई है।

IPL 2026: हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस में अनबन! रोहित और सूर्यकुमार को भी किया अनफॉलो?

IPL 2026: आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस के लिए खास नहीं रहा है। एक के बाद एक मिल रही करारी हार ने प्लेऑफ का रास्त लगभग बंद कर दिया है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं। हार्दिक ने मुंबई इंडियंस को इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया था लेकिन, कुछ देर बाद फॉलो बैक कर दिया।

धर्मशाला में भिड़ेंगी पंजाब और दिल्ली, प्लेऑफ की रेस में हार किसी के लिए भी भारी

आईपीएल अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट की दो टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन अभी भी 8 टीमें अंतिम चार में जगह बनाने की लड़ाई लड़ रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast