Search KhabarFast

Press ESC to close

Asha Bhosle Funeral:आशा भोसले को दी गई अंतिम विदाई, पंचतत्व में हुईं विलीन; बेटे आनंद ने दी मुखाग्रि

Asha Bhosle Funeral:आशा भोसले को दी गई अंतिम विदाई, पंचतत्व में हुईं विलीन; बेटे आनंद ने दी मुखाग्रि

Asha Bhosle Funeral: भारतीय संगीत की दिग्गज चेहरा आशा भोसले का रविवार यानी 12 अप्रैल को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वहीं, 13 अप्रैल यानी सोमवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान और विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान 'आशा ताई अमर रहें' के नारे लगे। उनके बेटे आनंद ने उन्हें मुखाग्नि दी। इसके साथ आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हो गई। 

आशा ताई का अंतिम सफर में लोग की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम विदाई के समय संगीत जगत के दिग्गज शान और अनूप जलोटा समेत कई बॉलीवुड कलाकारों ने उनके ही कालजयी गीत गाकर उन्हें नम आंखों से विदाई। यह नजारा दिल को छू लेने वाला था, जहां एक तरफ आंखों में आंसू थे, वहीं दूसरी तरफ उनके सुरों को पिरोया जा रहा था। 

पिछले कुछ समय से बीमार थी आशा भोसले 

बता दें कि आशा पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, स्थिति बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया लेकिन, डॉक्टरों के लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने बताया का उनके निधन का कारण मल्टी-ऑर्गन फेलियर है। 

श्रद्धांजलि देने उमड़ा सितारों का रेला

आशा भोसले को अंतिम विदाई देने के लिए सिनेमा, खेल और राजनीति जगत की दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। एआर रहमान, शबाना आजमी,विक्की कौशल, हेलन, णवीर सिंह, तब्बू, जैकी श्रॉफ, फरहान अख्तर, सचिन तेंदुल्कर, मोहम्मद शिराज और अनुराधा पौडवाल जैसे कलाकारों और खेल जगत के दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजनीति से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरा बॉलीवुड इस महान गायिका को खोने के गम में नजर आया।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'स्मार्ट कैमरा' बना जासूस...दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में लगा CCTV; लेकिन फुटेज पहुंच रही पाकिस्तान

CCTV Spying India: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मॉड्यूल ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत के संवेदनशील इलाकों में सोलर पावर्ड चाइनीज CCTV कैमरे लगाए। जिसके चलिए भारतीय सेना और सुरक्षा बलों की हलचल की लाइव फुटेज पाकिस्तान भेजी जा रही थी।

'बंगाल के मतदाता दो लोगों के बीच पिस रहे...' सुप्रीम कोर्ट ने वोटरों की स्थिति पर जताई चिंता

Supreme Court:सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार यानी 13 अप्रैल को साफ शब्दों में कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों की नतीजों पर तब तक विचार नहीं किया जाएगा, जब तक हार-जीत का अंतर मतदाता सूचियों के विशेष गहण पुनरिक्षण के दौरान बाहर किए गए लोगों की संख्या कम न हो।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें