Search KhabarFast

Press ESC to close

हर महीने ₹2000, फ्री LPG सिलेंडर...तमिलनाडु की महिला वोटर्स के लिए BJP का मेनिफेस्टो; राहत देने का किया वादा

हर महीने ₹2000, फ्री LPG सिलेंडर...तमिलनाडु की महिला वोटर्स के लिए BJP का मेनिफेस्टो; राहत देने का किया वादा

Tamil Nadu BJP Manifesto: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा-पत्र जारी कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने चेन्नई में पार्टी के तमिलनाडु अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, के अन्नामलाई और तमिलिसाई सौंदरराजन की मौजूदगी में इसे सार्वजनिक किया। तमिल नव वर्ष के शुभ अवसर पर जारी इस घोषणा-पत्र में भाजपा ने महिलाओं, किसानों, युवाओं और सुरक्षा से जुड़े बड़े वादे किए हैं।   

महिलाओं की सुरक्षा पर दिया जोर 

घोषणा-पत्र में सबसे ज्यादा जोर महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा पर दिया गया है। भाजपा ने वादा किया है कि हर परिवार की महिला मुखिया को हर महीने ₹2000 की नकद सहायता दी जाएगी। इसके अलावा गरीब परिवारों को साल में तीन मुफ्त LPG सिलेंडर दिए जाएंगेएक पोंगल, एक दीवाली और एक तमिल पुथांडु (तमिल नव वर्ष) पर। इसके अलावा महिलाओं को इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए ₹25,000 की सब्सिडी, घर खरीदने पर 3 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी में छूट और महिला स्व-सहायता समूहों व एमएसएमई को ₹50 लाख तक ब्याज-मुक्त ऋण की भी घोषणा की गई है।   

इसी के साथ कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भाजपा ने विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का वादा किया है। इन कोर्टों में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ जघन्य अपराधों (POCSO सहित) तथा नशीले पदार्थों के मामलों की तेज सुनवाई होगी। साथ ही जीरो FIR व्यवस्था, बसों-स्कूलों-कॉलेजों में 100 प्रतिशत CCTV कवरेज और पीड़ितों-गवाहों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है।    

Also read: 'स्मार्ट कैमरा' बना जासूस...दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में लगा CCTV; लेकिन फुटेज पहुंच रही पाकिस्तान

DMK पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप 

जेपी नड्डा ने घोषणा-पत्र जारी करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे पूरा भी करती है। पार्टी ने सत्तारूढ़ DMK पर भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और महिलाओं-युवाओं-किसानों के प्रति उपेक्षा का आरोप लगाया। बता दें, तमिलनाडु में 23 अप्रैल 2026 को एक चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं , जिसका रिजल्ट 04 मई को घोषित किए जाएंगे। भाजपा इस बार एनडीए के साथ मजबूत दावेदारी पेश कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला हादसा! पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत

Chattisgarh News:छत्तसीगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई में बड़ा हादसा हुआ है। यहां वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत हो गई। घटना में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। वहीं, हासके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली शराब नीति केस में हाई कोर्ट में गरम बहस, जज के रिक्युजल पर केजरीवाल ने दिए ये कारण

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस से जुड़े मामले में मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में एक अहम सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद अदालत में पेश होकर अपनी दलीलें रखीं।

महिला आरक्षण के बाद कैसी होगी संसद, कितनी होगी सीटों की संख्या, जानें पूरी डिटेल

Women Reservation: महिला आरक्षण लागू होने के बाद संसद में सीटों की संख्या बढ़नी तय है। अब तक यह जानकारी दी जा रही थी कि सीटों की संख्या 816 होगी लेकिन, अब संख्या बढ़कर 850 होनी की चर्चा है। जिसके तहत राज्यों को 815 सीटें और केंद्र शासित प्रदेशों को 35 सीटें दी जाएंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें