Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: अमृतसर में पुलिस की बड़ी कामयाबी, ड्रोन के जरिए आए 6 हथियारों सहित मॉड्यूल का भंडाफोड़

Punjab News: अमृतसर में पुलिस की बड़ी कामयाबी, ड्रोन के जरिए आए 6 हथियारों सहित मॉड्यूल का भंडाफोड़

Amritsar News: पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसके तहत ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे जा रहे हथियारों के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कई पिस्तौल बरामद किए हैं।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरी कार्रवाई मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के तहत चल रही मुहिम का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से हथियार भेजे जाते थे और सोशल मीडिया ऐप्स जैसे WhatsApp के जरिए उनकी डिलीवरी के लिए निर्देश दिए जाते थे।

Also read: जलियांवाला बाग में आज भी गूंजती है शहीदों की कुर्बानी, परिवारों ने उठाई सम्मान की मांग

आरोपियों की हुई पहचान 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मंगल सिंह मंगा (30 वर्ष), प्रणव शर्मा उर्फ लड्डू (24 वर्ष) और गौरव राणा (25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इनमें से दो आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं, जबकि गौरव राणा के खिलाफ कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी पैसों के लालच में ड्रोन ड्रॉप के जरिए आए हथियारों को उठाते थे और आगे गैंगस्टरों या आतंकी मॉड्यूल तक सप्लाई करते थे। यह पूरा नेटवर्क विदेश में बैठे हैंडलरों से जुड़ा हुआ था।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस मामले में और भी कड़ियां सामने आ रही हैं और पुलिस द्वारा फाइनेंशियल ट्रेल की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कभी नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने की खाई थी कसम...अब होंगे बिहार सरकार के मुखिया, कहानी सम्राट चौधरी की

Bihar News: अक्सर कहा जाता है कि राजनीति में सब जायज है। राजनीति में कसमें और वादें फिल्मी डॉयलाग की तरह होते हैं। बयानबाजी का दौर तो चलता ही रहता है और सरकार को सत्ता से हटाने का दावा विपक्ष करता ही है।

Haryana News: अंबडेकर जयंती पर कुमारी सैलजा ने बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- लोगों में भेदभाव पैदा किए जा रहे हैं

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में आज सिरसा में सर्व समाज के लोगों ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वहीं सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

एक तरफा प्रेम में पागल प्रेमी शादीशुदा महिला की हत्या, इलाके में हड़कंप, आरोपी की तालाश में जुटी पुलिस

UP Crime News: यूपी के हरदोई में एक तरफा प्रेस में पागल होकर एक युवक ने शादीशुदा महिला को मौत के घाट पर उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें