Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा की बड़ी डिजिटल क्रांति, WhatsApp चैटबॉट और AI से उपभोक्ताओं को मिलेगा तुरंत समाधान

हरियाणा की बड़ी डिजिटल क्रांति, WhatsApp चैटबॉट और AI से उपभोक्ताओं को मिलेगा तुरंत समाधान

Haryana News: हरियाणा सरकार के विशेष ऊर्जा सचिव और दक्षिण एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने अपने कंप्लेंट हैंडलिंग सिस्टम (सीएचएस) को ओर अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाया है। उपभोक्ताओं को पारदर्शी, सरल, डिजिटल तथा समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निगम ने यूनिफाइड कंज्यूमर कंप्लेंट एंड सर्विस पोर्टल को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया है।

प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आधुनिक तकनीक एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित इस केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिजली आपूर्ति, मीटरिंग, बिलिंग, शिकायत निवारण तथा विभिन्न सेवा अनुरोधों के लिए एकीकृत समाधान उपलब्ध कराया जा रहा है। उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज कराने, उनकी प्रगति की जानकारी प्राप्त करने, बिल संबंधी सेवाओं का लाभ उठाने तथा विभिन्न अनुरोध ऑनलाइन माध्यम से आसानी से कर सकेंगे।

Also read: Haryana: हरियाणा में 5 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि डीएचबीवीएन ने उपभोक्ताओं के लिए ओम्नी-चैनल संपर्क व्यवस्था विकसित की हुई है, जिससे वे अपनी सुविधा के अनुसार विभिन्न माध्यमों से सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। बिजली संबंधी शिकायतों एवं जानकारी के लिए उपभोक्ता 1912 तथा 1800-180-4334 कॉल सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त 8813999708 नंबर पर उपलब्ध व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से शिकायत दर्ज कराना, शिकायत की स्थिति जानना, बिजली बिल, नए कनेक्शन तथा अन्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना भी संभव है।

बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 7669875768 मिस्ड कॉल सेवा भी उपलब्ध कराई गई है। पंजीकृत मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल देने पर शिकायत स्वत दर्ज हो जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को अलग से शिकायत दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।डीएचबीवीएन सीएचएस मोबाइल ऐप के माध्यम से उपभोक्ता शिकायत पंजीकरण, शिकायत ट्रैकिंग तथा विभिन्न सेवा अनुरोधों का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप निगम के अधिकारियों को भी शिकायतों की प्रभावी निगरानी, विश्लेषण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने में सहायता प्रदान करता है।

बिजली निगम के प्रवक्ता संजय चुघ ने बताया कि निगम डिजिटल तकनीक, चैटबॉट, मोबाइल एप्लिकेशन, कॉल सेंटर तथा केंद्रीकृत शिकायत प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ता सेवाओं को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। एआई आधारित सेवाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म के विस्तार से शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी तथा उपभोक्ताओं को घर बैठे बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि निगम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को एक ही मंच पर सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे शिकायत निवारण प्रक्रिया अधिक सरल, सुविधाजनक और प्रभावशाली बन सके।

Also read: हरियाणा के झज्जर में खौफनाक वारदात, 50 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

डीएचबीवीएन ने "हमसे जुड़ें, समाधान पाएं - हमारा प्रयास, आपका विश्वास" के संदेश के साथ सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे उपलब्ध डिजिटल सेवाओं का अधिकतम उपयोग करें तथा किसी भी बिजली संबंधी समस्या के समाधान के लिए निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का ही प्रयोग करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पटना में खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग, शिक्षक ने कहा- कुछ लोगों को गरीब छात्रों से परेशानी

बिहार की राजधानी पटना में मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। यह घटना मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर 5 से 6 राउंड गोलियां चलाईं।

Haryana News: हरियाणा में व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत, एकमुश्त निपटान योजना शुरू

Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए एकमुश्त निपटान योजना-2026 लागू की गई है जिसका उद्देश्य विभिन्न कर अधिनियमों के अंतर्गत लंबित बकाया कर मामलों का निपटान करना तथा अदालतों में लंबित विवादों को कम करना है। यह योजना एक जून से 28 सितंबर तक लागू रहेगी। योजना के तहत सात कराधान अधिनियमों के अंतर्गत निर्धारित बकाया देय राशियों के निपटान का प्रावधान किया गया है। जिन करदाताओं पर किसी संबंधित अधिनियम के तहत किसी एक वर्ष में एक लाख रुपये तक का कर बकाया है, उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे मामलों में संबंधित वर्ष का पूरा कर, ब्याज और जुर्माना स्वत: माफ कर दिया जाएगा।

हरियाणा में अब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगी 1 से ₹5 लाख तक की सहायता राशि, सरकार ने किया ऐलान

Haryana News:हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए DAYALU (दयालु) योजना को लेकर अहम घोषणा की है। अब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को एक लाख से पांच लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जाएगी। हालांकि, इस योजना का लाभ पात्र लोगों को मिलेगा। ऐसे में चलिए जानते हैं क्या है पात्रता।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast