Search KhabarFast

Press ESC to close

SDM Minakshi Bhatia: महज डेढ़ साल की उम्र में उठा पिता का साया, मां ने टिफिन सर्विस शुरु कर पढ़ाया, अब बेटी बनीं SDM

SDM Minakshi Bhatia: महज डेढ़ साल की उम्र में उठा पिता का साया, मां ने टिफिन सर्विस शुरु कर पढ़ाया, अब बेटी बनीं SDM

 

SDM Minakshi Bhatia: उत्तराखंड के ऋषिकेश की रहने वाली मीनाक्षी भाटिया ने अपने पहले ही प्रयास में उत्तराखंड पीसीएस (PCS) परीक्षा पास कर एसडीएम (SDM) का पद हासिल किया है।

जब मीनाक्षी महज डेढ़ वर्ष की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां नीलम भाटिया ने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए टिफिन सर्विस शुरू की। मीनाक्षी और उनकी बड़ी बहन शिल्पा लोगों के घरों के साथ-साथ तहसील कार्यालय में भी पैदल जाकर टिफिन पहुंचाती थीं। आज उसी तहसील प्रशासन की कमान मीनाक्षी संभालेंगी।

मीनाक्षी ने 2020 में बीकॉम में यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल हासिल किया था। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के, केवल सेल्फ-स्टडी और टेस्ट सीरीज के जरिए यह सफलता प्राप्त की। तैयारी के दौरान उन्होंने चार साल तक इंटरनेट का सिर्फ अति-आवश्यकता में सीमित उपयोग किया।

इससे पहले वे यूपीएससी (UPSC) के इंटरव्यू तक पहुंची थीं, लेकिन 5 अंकों से चयन से चूक गई थीं। मीनाक्षी की बड़ी बहन शिल्पा भी दो साल पहले उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा पास कर चुकी हैं और वर्तमान में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर तैनात हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IAS Success Story: लाखों की नौकरी छोड़ UPSC की राह चुनी, तीसरे प्रयास में हासिल की ऑल इंडिया 6वीं रैंक

IAS Success Story: आमतौर पर लोग एक अच्छी नौकरी मिलने के बाद अपने करियर को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हैं। लेकिन कुछ लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए सुरक्षित करियर और आकर्षक वेतन पैकेज तक छोड़ने का साहस दिखाते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है विशाखा यादव की, जिन्होंने लाखों रुपये के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और आखिरकार तीसरे प्रयास में देशभर में छठी रैंक हासिल कर सफलता का नया इतिहास रच दिया।

Success Story: चार बार मिली असफलता, फिर भी नहीं मानी हार; एक बहन बनी IAS तो दूसरी बनी IRS अधिकारी

Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में गिनी जाती है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सफलता कुछ चुनिंदा उम्मीदवारों को ही मिल पाती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की दो बहनों की कहानी संघर्ष, धैर्य और दृढ़ संकल्प की मिसाल बनकर सामने आई है। लगातार असफलताओं का सामना करने के बावजूद दोनों बहनों ने अपने सपनों को टूटने नहीं दिया। नतीजा यह रहा कि बड़ी बहन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बनीं, जबकि छोटी बहन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में चयनित हुईं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast