Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: चौधरी मान सिंह गुर्जर बीएसपी छोड़कर AAP पार्टी में शामिल, कई बड़े नेताओं ने थामा आप दामन

HARYANA NEWS: चौधरी मान सिंह गुर्जर बीएसपी छोड़कर AAP पार्टी में शामिल, कई बड़े नेताओं ने थामा आप दामन

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर हरियाणा में बढ़ते अपराध को लेकर खट्टर सरकार को घेरा। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी की ज्वाइनिंग कमिटी के चेयरमैन ओमप्रकाश गुर्जर और प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राठी मौजूद रहे। इससे पूर्व, आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर डॉ. सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अन्य पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की।

नारायणगढ़ विधानसभा से दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके चौधरी मान सिंह गुर्जर बीएसपी छोड़कर, अंबाला कैंट विधानसभा से भूपेन्द्र कुमार छोकर, अंबाला सिटी विधानसभा से समाजसेवी देवेंद्र सिंह अंतिल, रजत कुमार कांग्रेस छोड़कर, पूर्व सरपंच महिंद्रपाल और पंचकुला विधानसभा से सुमित वाल्मीकि, राजेश राजा, धर्मपाल लौट और वीरेंद्र राजपूत अन्य पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के इतिहास कल पहली बार राजनीतिक हत्या हुई। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और उसके निजी सुरक्षा कर्मी की सरेआम दिन दहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। परिवार ने पुलिस शिकायत में भाजपा के पूर्व विधायक, वहां के चेयरमैन और भाजपा के नेताओं को आरोपित बनाया है। उनके परिवार का कहना है कि वो पहले भी शिकायत कर चुके थे लेकिन सरकार ने कोई सुरक्षा नहीं दी।

पार्टी से जुड़ने वाले कुछ लोगों के नामों की सूची

अंबाला कैंट विधानसभा से भूपेन्द्र कुमार छोकर, अंबाला सिटी विधानसभा से समाजसेवी देवेंद्र सिंह अंतिल, रजत कुमार (कांग्रेस छोड़कर), पूर्व सरपंच महिंद्रपाल और पंचकुला विधानसभा से सुमित वाल्मीकि, राजेश राजा, धर्मपाल लौट और वीरेंद्र राजपूत अन्य पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें