Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: सीएम रेखा ने 'दिल्ली क्लीन एयर प्रोग्राम' का किया उद्घाटन, बोलीं- वायु प्रदूषण होगा कम

Delhi News: सीएम रेखा ने 'दिल्ली क्लीन एयर प्रोग्राम' का किया उद्घाटन, बोलीं- वायु प्रदूषण होगा कम

Delhi News: सीएम रेखा ने शुक्रवार यानी 10 जुलाई को व्लर्ड बैंक और पर्यावरण विभाग द्वारा आयोजित 'दिल्ली क्लीन एयर प्रोग्राम' ओरिएंटेशन वर्कशॉप का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में 8300 करोड़ रुपए की सात वर्षीय योजना विश्व बैंक की सहायता से दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करेगा।

सीएम रेखा ने कहा कि नई ईवी पॉलिसी, इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार, 32000 ईवी चार्जिंग प्वाइंट लगाना, धूल और कचरा जलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 70 लाख पेड़ लगाना और यमुना की सफाई करने जैसे प्रोजेक्ट दिल्ली को स्वच्छ और स्वस्थ बनाएगा।

वायु प्रदूषण एक विभाग की समस्या नहीं- सीएम रेखा

सीएम रेखा ने कहा कि वायु प्रदूषण किसी एक विभाग कि समस्या नहीं है। इससे बेहतर ढंग से निपटने के लिए पर्यावरण, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, दिल्ली ट्रांसको और दिल्ली जल बोर्ड समेत सभी विभागों के बीच व्यवस्था बनाई है। सीएम रेखा ने कहा कि सरकार की मंशा केवल एक्यूआई में सुधार लाना नहीं बल्कि पूरी व्यवस्था को जवाबदेह, पारदर्शी और परिणाम आधारित बनाना है।   

Also read: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, कोटा मंडल से गुजरने वाली 18 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

योजना पर खर्च होंगे 8300 करोड़ रुपए

दिल्ली सरकार की 'दिल्ली क्लीन एयर प्रोग्राम' योजना सितंबर 2026 से अगस्त 2033 तक लागू रहेगी। इस योजना पर अनुमानित खर्च 8300 रुपए आंकी गई है। जिसमें 65 प्रतिशत वित्तीय सहायता विश्व बैंक और 35 फीसदी राशि दिल्ली सरकार की तरफ से खर्च की जाएगी। सीएम रेखा ने कहा कि यह साझेदारी वित्तीय सहयोग के साथ विश्व के वर्तमान प्रणाली को भी दिल्ली तक लाएगी। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह परियोजना दिल्ली को स्वच्छ हवा और जलवायु के मुताबिक विकास के क्षेत्र में मदद करेगी। उन्होंने कहा भविष्य में देश के अन्य शहरों के लिए योजना मॉडल बन सकती है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली में बढ़ी प्रीमियम पेट्रोल की मांग, E20 पेट्रोल को लेकर लोगों में दिखी दिलचस्पी

दिल्ली में बड़ी संख्या में वाहन मालिक अब सामान्य पेट्रोल की बजाय प्रीमियम पेट्रोल खरीद रहे हैं। जानकारी के अनुसार, E20 पेट्रोल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच राजधानी के कई पेट्रोल पंपों पर प्रीमियम पेट्रोल की मांग तेजी से बढ़ी है।

Kal Ka Mausam: देशभर में मानसून एक्टिव, 11 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 11 जुलाई को देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast