Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: किसानों के लिए बड़ी खबर, हरियाणा में 5700 करोड़ से नहरी तंत्र होगा मजबूत; वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट मंजूर

Haryana News: किसानों के लिए बड़ी खबर, हरियाणा में 5700 करोड़ से नहरी तंत्र होगा मजबूत; वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट मंजूर

Haryana News: हरियाणा के बवानी खेड़ा स्थित महिला महाविद्यालय में वीरवार को सर्व कल्याण मंच की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा की सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मंच द्वारा बेटियों के कौशल विकास, पौधारोपण और साइकिल वितरण जैसी सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि समाज के ऐसे प्रयास ग्रामीण बेटियों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

श्रुति चौधरी ने प्रदेश में जलभराव की स्थिति और सिंचाई व्यवस्था पर विस्तार से बात रखी। उन्होंने बताया कि भिवानी और दादरी समेत कई जिलों में भारी बरसात के बाद जलभराव की समस्या बनी थी, जिसे दूर करने के लिए सिंचाई विभाग ने ड्रेनेज और नहरों के माध्यम से दिन-रात पानी निकासी का कार्य किया। सरकार की मंशा स्पष्ट है कि जनता को आने वाली हर परेशानी का त्वरित समाधान किया जाए।

Also read: Haryana News: बाल संरक्षण आयोग का बड़ा फैसला, प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट

5700 करोड़ रुपये के वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट को मंजूरी

सिंचाई मंत्री ने नहरी ढांचे के आधुनिकीकरण को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की नहरों के पुनर्निर्माण और टेल तक पानी पहुंचाने के लिए कैबिनेट द्वारा लगभग 5700 करोड़ रुपये के वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसमें लगभग 4700 करोड़ रुपये का सहयोग विश्व बैंक द्वारा तथा शेष राशि हरियाणा सरकार द्वारा वहन की जाएगी। इसमें सुंदर ब्रांच नहर के कायाकल्प के साथ-साथ कृषि और भूजल रिचार्जिंग से जुड़ी व्यापक योजनाएं शामिल हैं, जिसके लिए प्रदेश स्तर पर डीपीआर तैयार की जा रही है।

सभी समस्याओं का उचित समाधान निकाला जाएगा- श्रुति चौधरी

राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए मंत्री श्रुति चौधरी ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कांग्रेस को एक निष्क्रिय संगठन करार देते हुए कहा कि जिस दल में आंतरिक घमासान मचा रहता है और जिसके नेता एक सुर में बात नहीं कर सकते, उनकी रणनीतियों का कोई औचित्य नहीं रह जाता। इसके साथ ही उन्होंने सफाई कर्मचारियों से जुड़े विषय पर कहा कि सरकार अपने कर्मचारियों के प्रति पूरी संवेदनशीलता रखती है और बातचीत के जरिए सभी समस्याओं का उचित समाधान निकाला जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के हिसार कोर्ट परिसर के पास दिनदहाड़े फायरिंग, गैंगस्टर विनोद पन्नू उर्फ काना की हत्या; हमलावर फरार

Haryana News: हरियाणा के हिसार में गुरुवार को कोर्ट परिसर के पास दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। हिसार कोर्ट की गेट के पास हमलावरों ने गैंगस्टर विनोद पन्नू उर्फ काना पर गोलियां बरसा दीं। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मृतक गैंगस्टर के खिलाफ हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

हरियाणा के पलवल में दहेज के लिए मां और डेढ़ माह के मासूम बेटे की हत्या, पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप

Haryana News: हरियाणा के पलवल के रजपुरा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर 20 वर्षीय विवाहिता और उसके डेढ़ महीने के मासूम बच्चे की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नूंह जिले के सलम्बा निवासी मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर और गांव के सरपंच सहित 11 नामजद लोगों के खिलाफ सदर थाना पलवल में दहेज हत्या की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast