Bigg Boss 20 Rumored Contestants: कलर्स टीवी का सबसे फेमस शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है। ‘बिग बॉस 20’ 06 सितंबर से शुरु होगा। शो में एक बार फिर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान होस्टिंग करते नजर आएंगे। इसी बीच, शो के कंटेस्टेंट को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, शो के मेकर्स ने कई दिग्गज हस्तियों को एप्रोच किया हैं। जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर कुछ नाम भी सामने आए हैं। हालांकि, अभी किसी भी नाम पर सहमति नहीं बनी है और ना ही अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई हैं। ऐसे में चलिए चर्चित नामों के बारे में जानते हैं।
चर्चा में ये 10 रूमर्ड कंटेस्टेंट
1. रजत बेदी
'बिग बॉस' के नए सीजन के रूमर्ड कंटेस्टेंट के रुप में पहला नाम बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी का है। सोशल मीडिया पर तेजी से यह खबर फैल रही है कि सलमान खान के शो में रजत बेदी की एंट्री हो सकती हैं।
2. मैरी कॉम
इसके अलावा छह बार की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मैरी कॉम के नाम पर भी जोरों से चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार, वह भी सलमान के शो में शामिल हो सकती है।
3. मौनी रॉय
‘देवों के देव महादेव’ में सती और ‘नागिन’ में शिवन्या का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बताया जा रहा है कि उन्हें भी शो का ऑफर दिया गया है।
4. काजी तौकीर
साल 2005 में एक सिंगिंग रियलिटी शो आया था, जिसका नाम 'फेम गुरुकुल' था, जिसमें गायक काजी तौकीर विजेता बने थे। उनका नाम भी 'बिग बॉस' के नए सीजन के लिए सामने आया है।
5. कुशल तंवर (गुल्लू)
'बिग बॉस' के अलावा ‘स्प्लिट्सविला’ भी सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक हैं। 'स्प्लिट्सविला 16' के विजेता कुशल तंवर यानी 'गुल्लू' का नाम भी 'बिग बॉस' के रूमर्ड कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल हैं।
Also read: ‘सलमान खान पर फिल्म बनाई तो...’, ‘काला हिरण’ के टीज़र रिलीज़ के बाद प्रोड्यूसर अमित जानी को मिली जान से मारने की धमकी
6. खुशी दुबे
आज के समय में टीवी एक्ट्रेस खुशी दुबे किसी पहचान की मोहतज नहीं हैं। उन्होंने 'आशिकान' और 'जादू तेरी नजर' जैसे टीवी शोज में कर घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका नाम भी सलमान के शो के लिए चुना गया है। हालांकि, अभी तक नाम फाइनल नहीं हुआ है।
7. युक्ति कपूर
‘मैडम सर’ फेम युक्ति कपूर का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि अगर उनके और शो के मेकर्स के बीच बातचीत सही बैठी तो वो शो में नजर आ सकती है।
8. गीता बसरा
'बिग बॉस' के नए सीजन के रूमर्ड कंटेस्टेंट की लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा का नाम भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि गीता बसरा भी शो का हिस्सा बन सकती हैं।
9. जेनिफर विंगेट
सोनी टेलीविजन के शो ‘बेहद’ में नजर आने वाली और ‘छोटी बहू’ शो से घर-घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट भी सलमान खान के शो 'बिग बॉस' के नए सीजन का हिस्सा बन सकती है।
10. आशीष चंचलानी
फेमस यूट्यूबर और कॉमेडियन आशीष चंचलानी को कौन नहीं जानता। लेकिन ऐसी खबरें भी सामने आ रही है कि सलमान के शो में अपने मौका मिल सकता है।