Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के हिसार कोर्ट परिसर के पास दिनदहाड़े फायरिंग, गैंगस्टर विनोद पन्नू उर्फ काना की हत्या; हमलावर फरार

हरियाणा के हिसार कोर्ट परिसर के पास दिनदहाड़े फायरिंग, गैंगस्टर विनोद पन्नू उर्फ काना की हत्या; हमलावर फरार

Haryana News: हरियाणा के हिसार में गुरुवार को कोर्ट परिसर के पास दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। हिसार कोर्ट की गेट के पास हमलावरों ने गैंगस्टर विनोद पन्नू उर्फ काना पर गोलियां बरसा दीं। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मृतक गैंगस्टर के खिलाफ हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

जानकारी के मुताबिक, हिसार के कोर्ट परिसर में गुरुवार को करीब पौने तीन बजे गैंगस्टर विनोद काणा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलवारों ने करीब 10 से 12 राउंड फायर की। घटना के बाद पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया। फिलहाल पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तालाश में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, हिसार के कोर्ट परिसर में गुरुवार को करीब पौने तीन बजे गैंगस्टर विनोद काणा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलवारों ने करीब 10 से 12 राउंड फायर की। घटना के बाद पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया। फिलहाल पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तालाश में जुट गई।

काणा हिसार का मोस्ट वांटेड अपराधी

बताया जा रहा है कि हिसार कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे गैंगस्टर विनोद पन्नू उर्फ काना को बाइक सवार बदमाशों ने करीब 12 राउंड फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। काणा हिसार का मोस्ट वांटेड अपराधी था और उसके खिलाफ हत्या समेत करीब 40 आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर विनोद पर विधायक सावित्री जिंदल के पीए के भतीजे की हत्या का भी आरोप था।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार के मेधावी छात्रों को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले- आज के विद्यार्थी ही कल के नायक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज, 10 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

Bihar News:बिहार के 1.08 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में 1,237 करोड़ रुपये ट्रांसफर, हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी राशि

Bihar News:बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 अक्टूबर 2026 को राज्य के 1 करोड़ 8 लाख 36 हजार पेंशनधारियों के बैंक खातों में सितंबर महीने की पेंशन राशि ट्रांसफर की। इस दौरान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से कुल 1,237.48 करोड़ रुपये जारी किए गए।

Uttarakhand News: CM धामी का बड़ा फैसला, सड़क-पेयजल और मंदिरों के विकास के लिए करोड़ों रुपये मंजूर

Utrrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विभिन्न जिलों में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सिंचाई, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है। इन फैसलों के तहत चम्पावत, देहरादून, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और हरिद्वार सहित कई जिलों में विकास कार्य किए जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast