Hassan Murder-Suicide Case: कर्नाटक के हासन जिले से एक सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आई है। यहां बुधवार शाम अलूर कस्बे के हाउसिंग बोर्ड इलाके में एक किराए के मकान में रहनी वाली 28 वर्षीय महिला अनुष्री ने अपनी ममता का गला घोंट दिया है। दरअसल, उन्होंने अपने दो साल के मासूम बेटे आर्यन का गला घोंटकर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। इतना ही नहीं, इस जघन्य अपराध के बाद उन्होंने भी अपनी जान दे दी। अनुष्री ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं।
इस मामले की जानकारी मिसते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद मौके पर पुलिस को भी सूचना दे दी गई। घटनास्थल पर पहुंचते ही पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टमके लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरु की। शुरुआती जांच के अनुसार, पुलिस ने बताया कि जब बच्चा सो रहा था. तभी उसकी मां अनुष्री ने उसका गला घोंट दिया और इसके बाद खुद कमरे मं लगे पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।
Also read: Delhi Crime: डेटिंग ऐप के नाम पर किया फ्रॉड, बुजुर्ग से ₹13 लाख ठगने वाली 2 महिलाओं पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा
मामले की जांच-पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि पांच साल पहले अनुष्री ने श्रीनिवास नाम के शख्स से शादी की थी। दोनों मूल रूप से अलूर तालुक के सिंगापुर गांव के रहने वाले हैं। लेकिन करीब दो महीने पहले ही दोनों अपने बेटे के साथ यहां हाउसिंग बोर्ड इलाके में एक किराए के मकान में शिफ्ट हुए थे।
जानकारी के अनुसार, श्रीनिवास एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता है। लेकिन वह घटना के समय घर पर नहीं था। हालांकि, अनुष्री ने यह कदम क्यों उठाया, क्या कारण था, इसकी वजह अभी तक पता नहीं चल पाई हैं। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने मामले की जांच शुरु कर दी है और जल्द-ही सभी कारणों का पता लगाने का वादा किया है।