Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के पलवल में दहेज के लिए मां और डेढ़ माह के मासूम बेटे की हत्या, पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप

हरियाणा के पलवल में दहेज के लिए मां और डेढ़ माह के मासूम बेटे की हत्या, पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप

Haryana News: हरियाणा के पलवल के रजपुरा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर 20 वर्षीय विवाहिता और उसके डेढ़ महीने के मासूम बच्चे की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नूंह जिले के सलम्बा निवासी मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर और गांव के सरपंच सहित 11 नामजद लोगों के खिलाफ सदर थाना पलवल में दहेज हत्या की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में नूंह के सलम्बा निवासी रोनक अली ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में अपनी बेटी सगुप्ता की शादी रजपुरा गांव निवासी सोहिल के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दान-दहेज से असंतुष्ट थे और लगातार स्कार्पियो कार की मांग को लेकर सगुप्ता को प्रताड़ित कर रहे थे। करीब डेढ़ महीने पहले जब सगुप्ता ने एक बेटे को जन्म दिया, तो ससुराल वालों ने छूछक के अवसर पर कार की मांग की। मांग पूरी न होने पर 15 अगस्त को आरोपितों ने सगुप्ता के साथ मारपीट की और उसे मायके छोड़ आए।

Also read: हरियाणा के हिसार कोर्ट परिसर के पास दिनदहाड़े फायरिंग, गैंगस्टर विनोद पन्नू उर्फ काना की हत्या; हमलावर फरार

जांच में जुटी पुलिस 

इसके बाद 17 अगस्त को रिश्तेदारों और पंचायत के आश्वासन पर 50,000 रुपये नकद तथा एक एसी देकर सगुप्ता को वापस ससुराल भेजा गया था। आरोप है कि 18 अगस्त को सगुप्ता ने फोन कर स्वजन को बताया कि पति सोहिल, ससुर यकीम, सास अफसाना, सरपंच साहिब ने उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। 20 अगस्त की सुबह पीड़िता के परिवार को फोन पर सूचना मिली कि सगुप्ता और उसके डेढ़ महीने के मासूम बेटे जुहान की हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग रजपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने मां और मासूम बच्चे के शरीर और गर्दन पर गंभीर चोट के निशान पाए। पीड़ित पिता ने पुलिस से मांग की है कि सभी नामजद आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पति नशे का आदि- ग्रामीण 

बताया जा रहा है कि इस मामले में शगुफ्ता के पति सोहिल खान मुख्य आरोपित है। उसने ही पहले अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या की और उसके बाद अपने डेढ़ महीने के मासूम का गला घोंट दिया इसके बाद उसने छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास भी किया, इससे उसके पैरों में चोट आई। ग्रामीणों के अनुसार सोहेल खान नशे का आदि भी था। उसका उपचार फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल में पुलिस की देखरेख में चल रहा है। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू करती है सदर थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि फिलहाल आरोपी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती है जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार के मेधावी छात्रों को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले- आज के विद्यार्थी ही कल के नायक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज, 10 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

Bihar News:बिहार के 1.08 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में 1,237 करोड़ रुपये ट्रांसफर, हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी राशि

Bihar News:बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 अक्टूबर 2026 को राज्य के 1 करोड़ 8 लाख 36 हजार पेंशनधारियों के बैंक खातों में सितंबर महीने की पेंशन राशि ट्रांसफर की। इस दौरान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से कुल 1,237.48 करोड़ रुपये जारी किए गए।

Uttarakhand News: CM धामी का बड़ा फैसला, सड़क-पेयजल और मंदिरों के विकास के लिए करोड़ों रुपये मंजूर

Utrrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विभिन्न जिलों में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सिंचाई, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है। इन फैसलों के तहत चम्पावत, देहरादून, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और हरिद्वार सहित कई जिलों में विकास कार्य किए जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast