Search KhabarFast

Press ESC to close

kal ka mausam: 27 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; UP-बिहार समेत कई राज्यों में बढ़ी टेंशन

kal ka mausam: 27 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; UP-बिहार समेत कई राज्यों में बढ़ी टेंशन

kal ka mausam 21 august 2026: देशभर में मानसून का असर तेज बना हुआ है। मौसम विभाग ने 21 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर समेत 27 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

तेज हवाओं से पेड़ और बिजली के खंभे गिरने का खतरा है। इससे फसलों को भी नुकसान हो सकता है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें बंद होने जैसी परेशानी सामने आ सकती है। वहीं, पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। मछुआरों को भी समुद्र में न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी असम के ऊपर भी ऐसा ही सिस्टम सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के कारण कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

दिल्ली में 21 अगस्त को भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी खतरा

उत्तर प्रदेश के मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, झांसी, महोबा, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया और बस्ती समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बिहार के पटना, गया, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। यहां हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और देहरादून समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, मंडी, ऊना और सोलन में भी भारी बारिश की चेतावनी है। पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम अपडेट देखते रहने और खराब मौसम में गैर जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8वें वेतन आयोग के सामने कर्मचारियों की बड़ी मांगें, OPS से लेकर वेतन बढ़ोतरी तक रखे गए कई प्रस्ताव

दिल्ली में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की 28, 29 और 30 अप्रैल को अहम बैठकें हुईं। इन बैठकों में कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों ने वेतन, पेंशन, भत्ते, फिटमेंट फैक्टर और दूसरी सुविधाओं को लेकर अपनी मांगें आयोग के सामने रखीं।

पेट्रोल-डीजल-CNG वाले छोटे मालवाहक वाहनों पर गिरेगी गाज, 2027 से नए रजिस्ट्रेशन पर लगेगी रोक; सिर्फ इन गाड़ियों को मिलेगी अनुमति

Delhi Petrol-Diesel-CNG Goods Vehicles Ban: अगर आप पेट्रोल, डीजल या CNG से चलने वाली गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं को ये खबर आपके लिए ही है। दिल्ली में इस तरह के वाहनों का रजिस्ट्रेशन जल्द-ही बंद होने वाला है। दरअसल, देश की राजधानी में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए सरकार और कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने मिलकर एक नया आदेश जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast