Search KhabarFast

Press ESC to close

पेट्रोल-डीजल-CNG वाले छोटे मालवाहक वाहनों पर गिरेगी गाज, 2027 से नए रजिस्ट्रेशन पर लगेगी रोक; सिर्फ इन गाड़ियों को मिलेगी अनुमति

पेट्रोल-डीजल-CNG वाले छोटे मालवाहक वाहनों पर गिरेगी गाज, 2027 से नए रजिस्ट्रेशन पर लगेगी रोक; सिर्फ इन गाड़ियों को मिलेगी अनुमति

Delhi Petrol-Diesel-CNG Goods Vehicles Ban: अगर आप पेट्रोल, डीजल या CNG से चलने वाली गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं को ये खबर आपके लिए ही है। दिल्ली में इस तरह के वाहनों का रजिस्ट्रेशन जल्द-ही बंद होने वाला है। दरअसल, देश की राजधानी में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए सरकार और कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने मिलकर एक नया आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार, हल्के मालवाहक वाहनों (LGV) के नए रजिस्ट्रेशनों पर रोक लगा दी जाएगी। जिसके तहत 01 जनवरी 2027 से दिल्ली में पेट्रोल, डीजल और CNG से चलने वाले N1 श्रेणी के छोटे मालवाहक वाहनों के नए रजिस्ट्रेशन को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इसके बदले सिर्फ इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाली गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

N1 श्रेणी में किस तरह के वाहन आते हैं?

बता दें, N1 श्रेणी के अंदर छोटे मालवाहक वाहन आते हैं। जैसे - मिनी पिकअप, कार्गो वैन आदि। इनका वजन लगभग तीन टन तक होता है। इस तरह के वाहन अक्सर शहर के अंदर छोटे इलाकों में सामान पहुंचाने का काम करते हैं।  

Also read: kal ka mausam: 27 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; UP-बिहार समेत कई राज्यों में बढ़ी टेंशन

कब से लागू होगा CAQM का नया नियम?

जानकारी के अनुसार, CAQM ने नए नियम के तहत -

पेट्रोल, डीजल या CNG से चलने वाले छोटे मालवाहक वाहनों का रजिस्ट्रेशन 01 जनवरी 2027 से बंद हो जाएगा। इसकी जगह सिर्फ इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाली गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शुरु होगा।

सबसे पहले ये नया नियम गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में लागू होगा।

इसके बाद 01 जनवरी 2028 से अन्य इलाकों में CAQM ने नियम लागू होगा और ये फाइनल बंद होगा। इसमें N2 श्रेणी (3.5 टन से 7.5 टन ) के मालवाहक वाहनों के रजिस्ट्रेशन की जांच की जाएगी।

क्यों लिया गया ये फैसला?

इस मामले में CAQM ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिसके निंयत्रण के लिए छोटे मालवाहक वाहनों में जिसमें पेट्रोल, डीजल या CNG का इस्तेमाल हो रहा है, उसके रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने का फैसला किया गया है। CAQM ने  आगे बताया कि परिवहन क्षेत्र दिल्ली में PM2.5 प्रदूषण में करीब 23 प्रतिशत का योगदान देता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8वें वेतन आयोग के सामने कर्मचारियों की बड़ी मांगें, OPS से लेकर वेतन बढ़ोतरी तक रखे गए कई प्रस्ताव

दिल्ली में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की 28, 29 और 30 अप्रैल को अहम बैठकें हुईं। इन बैठकों में कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों ने वेतन, पेंशन, भत्ते, फिटमेंट फैक्टर और दूसरी सुविधाओं को लेकर अपनी मांगें आयोग के सामने रखीं।

kal ka mausam: 27 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; UP-बिहार समेत कई राज्यों में बढ़ी टेंशन

देशभर में मानसून का असर तेज बना हुआ है। मौसम विभाग ने 21 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर समेत 27 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast